पेरिस में ई-स्कूटर पर लगा बैन, सड़कों पर से क्यों हटाए गए 15,000 वाहन? जानें वजह
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार यानी कि आज से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैन लगा दिया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही पेरिस यूरोप का पहला ऐसा शहर बन गया है, जिसने यह फैसला लिया है।
2018 में पेरिस में 'फ्री-फ्लोटिंग' साझा ई-स्कूटर बाजार खोलने वाला यूरोप का पहला शहर बनने के पांच साल बाद पेरिस में अब एक भी शेयर ई स्कूटर नहीं बची है। पेरिस प्रशासन ने 15,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को सड़कों से निकाल लिया है।

पेरिस मेयर ने पहले ही इस फैसले के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि आने वाले 1 सितंबर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसे आज से लागू कर दिया गया।
पेरिस में जिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर प्रतिबंध लगा है, ये एक प्रकार से फ्री फ्लोटिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। ये दिखने में स्केटबोर्ड जैसा दिखाई देते हैं और इसे इसका ड्राइवर खड़ा होकर चलाता है। इसकी वजह से शहर में हादसे अत्यधिक बढ़ गए थे।
पेरिस में पांच साल के किराये वाले ई-स्कूटर चलन रहा। इसमें स्कूटर को कहीं भी छोड़ा जा सकता था और मोबाइल ऐप द्वारा किराए पर लिया जा सकता था। इसे अक्सर 35 से कम उम्र के और छात्रों द्वारा उपयोग में लाया जाता था लेकिन यह हमेशा विवादों से भरा रहा था।
राजधानी में इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से सड़क हादसे बढ़ गए थे। सड़कों पर पार्क होने की वजह से जाम की समस्या भी बढ़ गई थी। इसके साथ ही इसके पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
2020 में, ई-स्कूटर के अराजक उपयोग और पेरिस में इसके अत्यधिक उपयोग की शिकायतों के बाद, इसे लेकर दुनिया में सबसे सख्त नियम पेश किए।
इस दौरान ऑपरेटरों की संख्या को सीमित किया गया स्वचालित रूप से ट्रैकिंग और गति को सीमित किया गया। हालांकि यह विवाद को शांत करने के लिए पर्याप्त नहीं था।
इसके बाद सड़कों पर से इलेक्ट्रिक स्कूटर हटाने के लिए जनमत संग्रह का फैसला किया गया। इसी साल अप्रैल में पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने स्कूटरों पर जनमत संग्रह बुलाया। इसमें लगभग 90 फीसदी लोगों ने ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।
इसे सिटी हॉल द्वारा प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत के रूप में मनाया गया, भले ही इस चुनाव में पेरिस के सिर्फ 7.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।
आपको बता दें कि पेरिस में सिर्फ किराए के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोग अपने निजी इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications