जंगल में खतरनाक जानवरों के बीच फंस गया ये बुजुर्ग, जानें कैसे बचाई अपनी जान

नई दिल्‍ली, 08 सितंबर। हाईवे पर सफर करते समय अगर कभी रात में जंगल का रास्‍ता पड़ता है तो तेज रफ्तार गाड़ी में अंदर होने के बावजूद डर लगता है, तो सोचिए अगर कोई ऐसे खूंखार जंगली जानवरों वाले जंगल में गुम हो जाए तो क्‍या होगा? शायद ही कोई जिंदा बच पाएगा। आज हम आपको ऐसे शख्‍स से मिलवा रहे हैं जिसने सांपों, बिच्‍छुओं और जंगली जानवरों वाले जंगल में एक नहीं पूरे तीन दिन बिताए और स्‍वयं को जीवित बचाया।

इस सख्‍स की उम्र 72 साल है

इस सख्‍स की उम्र 72 साल है

आपको जानकर ताज्‍जुब होगा जंगली खूंखार जानवरों वाले जंगल में गुम हो जाने वाले इस सख्‍स की उम्र 72 साल है। ये बिट्रेन के बुजुर्ग लियोनार्ड बैरी वेलर हैं जो थाइलैंड में रहते हैं। कुछ दिनों पहले ये अपने दोस्‍तों से मिलने थाईलैड के खोन केल प्रांत में अपने दोस्‍तों से मिलने गए लेकिन वो रास्‍ता भटक गए और जंल में खो गए। घंटों की लाख कोशिशों के बाइ इन्‍हें रास्‍ता नहीं मिला।

तीन दिनों तक जंगल में फंसा रहा

तीन दिनों तक जंगल में फंसा रहा

एबीसी को दिए इंटरव्‍यू में लियोनार्ड बैरी वेलर ने बताया कि रास्‍ता नहीं मिलने के कारण मैं तीन दिनों तक जंगल में फंसा रहा। उस जंगल में तेंदुआ, जंगली हाथी, भालू और जहरीले साप और बिच्‍छू का डेरा था जिनका डर बना हुआ था।

जिंदा रहने के लिए पत्तियों में बारिश का पानी पीता रहा

जिंदा रहने के लिए पत्तियों में बारिश का पानी पीता रहा

बैरी वेलर ने बताया कि जब मैं जंगल में खो गया तो मैं जिंदा रहने के लिए पेड़ की पत्तियों में बारिश का पानी पीता रहा। डर के मारे नींद नहीं आती थी लेकिन जब शरीर थक जाता था तो रॉक फॉमेशन पर लेट जाता था।

पुलिस ने जंगल में की खोज

पुलिस ने जंगल में की खोज

तीन दिन तक किसी को पता नहीं चला कि मैं जंगल में खो गया हूं। जब घर नहीं लौटा तो मेरी पत्‍नी ने पुलिस को सूचना दी और मेरी खोज पुलिस ने शुरू की।

पुलिस को देखते ही बुजुर्ग की आंख में भर आए आंसू

पुलिस को देखते ही बुजुर्ग की आंख में भर आए आंसू

पुलिस मेरे को जंगल में ढूंढा और खोज लिया। इस घटना की जो तस्‍वीर सामने आई हैं उसमें देखा जा सकता है जंगल में भूख और डर के बीच समय बिताने के कारण वो बदहवास सा नजर आ रहा है। उसकी शर्ट की सारी बटन खुली हुई थी। रेसक्‍यू टीम के पहुंचने पर मानो उसकी जान में जान आ गई। हालांकि जानवरों से अपने आपको छिपाने में कामयाब रहा इसलिए कही चोट नहीं आई। 3 दिन जंगल में बिताने के बाद बुजुर्ग को जब पुलिस ने ढूढ़ निकाला तो वो फूंट-फूंट कर रोने लगे। मानो उन्‍हें नई जिंदगी मिल गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+