जब बुजुर्ग व्यक्ति ने पीठ पर बैठाकर अपनी पत्नी को पार कराई सड़क, तस्वीरें हुई वायरल
चीन में एक वृद्ध जोड़े की तस्वीर सामने आई है।
नई दिल्ली। चीन से कुछ तस्वीरें सामने आई है। बुजुर्ग जोड़े की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी को अपनी पीठ पर बैठा कर सड़क पार करवा रहा है।

चीन के बीजिंग की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कारों के रेले की वजह से सड़क पार नहीं कर पा रही जिस कारण से पुरुष, महिला को पीठ पर बैठा कर सड़क पार करा रहा है।
चीन की वेबसाइट पीपुल डेली चाइना की ओर से ट्वीट की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

इससे पहले इसी साल मार्च में चीन से ही एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक, वृद्ध महिला का सड़क पार करने में मदद रहा था।

करीब 70 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले महिला को गोद में लेकर सड़क पार कराता है। उसके बाद युवक, महिला को सड़क पार कराता है।













Click it and Unblock the Notifications