El Salvador: पूर्व डिटेक्टिव ने घर में बना रखा था कब्रिस्तान, 24 शव बरामद, अभी और भी दफन

सान सल्वाडोर, 21 मई। मध्य अमेरिकी देश एल साल्वाडोर में एक पूर्व डिटेक्टिव के घर में गुप्त कब्रिस्तान मिलने से सनसनी मच गई है। अधिकारी पूर्व जासूस के घर में मौजूद इस कब्रिस्तान की खुदाई कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस कब्रिस्तान में 40 से अधिक लोगों के शव दफन किए हो सकते हैं जिसमें अधिकांश महिलाए हैं।

कैसै चला पता?

कैसै चला पता?

अधिकारियों को खुदाई में कम से 24 लोगों के अवशेष बरामद हुए हैं। गार्जियन की खबर के मुताबिक यह घर चलचुपा शहर में स्थित है जो राजधानी सान साल्वाडोर से 78 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक शवों को निकालने में एक महीना लग सकता है।

इस खोजबीन की शुरुआत एक महीने पहले तब हुई जब 51 वर्षीय पूर्व जासूस ह्यूगो अर्नेस्टो ओसोरियो शावेज को एक एक महिला और उसकी बेटी की हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया। आरोपी शावेज पर पहले भी यौन अपराधों के लिए पूछताछ की गई थी। उसने दोनों की हत्या की किए जाने की बात कबूल की थी।

जब फॉरेंसिक टीम उसके घर की तलाश करने पहुंची तो वहां जो मिला उससे वह दंग रग गई। टीम को वहां 7 गड्ढे ऐसे मिले जिसमें शव दफनाए गए थे। इनमें से कुछ ऐसे थे जो दो साल पहले दफनाए गए थे।

पुलिस के साथ तस्कर भी घटना में शामिल

पुलिस के साथ तस्कर भी घटना में शामिल

इसके बाद अभियोजकों ने 9 अन्य संदिग्धों के खिलाफ वारंट जारी किया जिने पर संदेह था कि वे भी घटना में शामिल थे।

अल सल्वाडोर की राष्ट्रीय नागरिक पुलिस के निदेशक मौरिसियो अरियाज़ा चिकास ने बुधवार को कहा कि संदिग्धों में पूर्व पुलिस अधिकारी और पूर्व सैनिक के साथ-साथ तस्कर और अन्य लोग शामिल थे जिन्होंने पीड़ितों को मौत तक पहुंचने में मदद की।

गुरुवार को जब अधिकारी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खुदाई कर रहे थे उस दौरान घर के बाहर दर्जनों लोग पहुंच गए। ये ऐसे लोग थे जो इस उम्मीद में यहां आए थे कि इन शवों में उनके लापता परिजन भी शामिल हो सकते हैं।

एल सल्वाडोर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा

एल सल्वाडोर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा

इस घटना ने 67 लाख की आबादी वाले एल सल्वाडोर में महिलाओं की हत्या के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध की 70 घटनाएं दर्ज की गई थीं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में एल सल्वाडोर ने 111 महिलाओं की हत्या की गई थी।

विभिन्न समूहों के अनुसार लैटिन अमेरिका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कोरोनोवायरस महामारी के दौरान और वृद्धि हुई है।

मेक्सिको में इसी सप्ताह एक 72 वर्षीय महिलाओं के सीरियल किलर के रूप में गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक 36 वर्षीय महिला की मौत के मामले में जांच के बाद पुलिस को उसके घर पर कई लोगों के अवशेष मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+