France: पेरिस में Eiffel Tower पर बम की खबर, पुलिस ने कराया खाली
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टॉवर को पुलिस ने बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया है। एफिल टॉवर जो दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, वहां पर किसी अज्ञात ने पुलिस को फोन करके बम रखे होने की सूचना दी। एफिल टॉवर के आसपास पुलिस का हुजूम देखा जा सकता है। सड़कों को खाली करा लिया गया है। फ्रांस की मीडिया में जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक पुलिस ने सर्च शुरू कर दी है।

पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी
एफिल टॉवर तक जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। डेली मिरर की तरफ से बताया गया है कि पुलिस उस समय एफिल टॉवर को खाली कराने के लिए पहुंची, जब यहां पर एक शख्स जोर-जोर से अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाने लगा। यह शख्स चीख-चीख कर कह रहा था कि वह सब-कुछ उड़ा देगा। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। उसने लोगों से अपील की है कि वो यहां से फिलहाल दूर रहे हैं। जबकि ऑफिसर्स लगातार इस बात की तलाश कर रहे हैं कि क्या वाकई यहां पर कुछ है। आम दिनों में हजारों लोग एफिल टॉवर को घूमने आते हैं। जर्नलिस्ट आमुरे बुको ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नजर आ रहा है कि पुलिस यहां पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications