राष्‍ट्रपति का गलत इंटव्‍यू और गई चैनल के बॉस की नौकरी

काइरो। इजिप्‍ट के सरकारी न्‍यूज चैनल के बॉस मुस्‍तफा सेहाता को राष्‍ट्रपति अब्‍देल फत्‍ताह अल सीसी का गलत इंटरव्‍यू टेलीकास्‍ट करने पर नौकरी से निकाल दिया गया है। चैनल की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है।

egypt-news-channel-president.jpg

चैनल ने राष्‍ट्रपति का वह इंटरव्‍यू टेलीकास्‍ट कर दिया था जो कि पुराना था। जबकि उसे वह इंटरव्‍यू टेलीकास्‍ट करना था जो उन्‍होंने इस हफ्ते दिया था।

मुस्‍तफा सेहाता ने काइरो के कई अखबारों में गुरुवार को इस घटना पर टिप्‍पणी की। उन्‍होंने बताया कि जो गलती हुई वह वाकई काफी बड़ी गलती थी।

राष्‍ट्रपति का गलत इंटरव्‍यू करीब 10 मिनट तक ऑन एयर रहा और तब कहीं जाकर इसके प्रसारण को बंद किया गया। सेहाता ने हालांकि अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।

जो इंटरव्‍यू टेलीकास्‍ट हुआ वह पिछले वर्ष का था जो राष्‍ट्रपति ने एक अमेरिकी चैनल को दिया था। जो इंटरव्‍यू टेलीकास्‍ट होना था वह इसी हफ्ते उन्‍होंने न्‍यूयॉर्क में उसी अमेरिकी चैनल को दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+