Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिस्र: भयंकर सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

काहिरा। मिस्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 14 लोगों की मौत और सात घायल हो गए। यह घटना शनिवार को मिस्र के बेनी सुएफ शहर में उस दौरान हुई जब ईस्टर्न डेजर्ट राजमार्ग पर एक यात्री मिनीबस और कार से टकरा गई। हेल्थ मिनिस्टरी के स्पोक्सपर्सन ने एक न्यूज पेपर से बातचीत के दौरान इस घटना की पुष्टी की है।

मिस्त्र: भयंकर सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस की 15 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, इसी सड़क पर कुछ दिन पहले भी दुर्घटना हुई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। मिस्र की सड़कों पर जाम अक्सर रहता है, क्योंकि वहां का प्रशासन इसको लेकर बिल्कुल सतर्क नहीं है, इसलिए लोग ट्राफिक रूल्स तोड़ते हुए चलते हैं। इसी वजह से मिस्र की सड़कों पर हर साल हजारों लोग दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैं।

सेंटर एजेंसी फॉर पब्लिक मोबिलाइजेशन एंड स्टेटिस्टिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र में 2016 में करीब 14,000 ट्राफिक एक्सीडेंट हुए थे, जिसमें 5,300 से भी ज्यादा लोगों की मौतें हुई थी। वहीं, करीब 19,000 हजार लोग घायल हुए थे।

मिस्त्र की सड़कों को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के रूप में जाना जाता है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल कम मिस्त्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+