पाकिस्तान में जानलेवा बना आर्थिक संकट, कई परिवारों ने की खुदकुशी, परमाणु बम का रट लगा रहे शहबाज

पाकिस्तान और IMF के बीच लोन को लेकर अभी तक बात फाइनल नहीं हो पाई है और आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने लोन के लिए कई तरह की शर्तें रखी हैं।

Pakistan Economic Crisis

Pakistan Economic Crisis: आर्थिक संकट अब पाकिस्तान में रहने वाले लोगों के लिए जानलेवा बन गया है और पाकिस्तानी शहरों में गरीबी से तंग आकर लोगों ने अब खुदकुशी करनी शुरू कर दी है। ताजा मामला कराची का है, जहां एक परिवार ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है, जिसमें दो साल के बच्चे की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कराची में एक व्यक्ति ने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ महंगाई से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। स्थिति ये है, कि एक तरफ लोगों ने जान देनी शुरू कर दी है, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ परमाणु बम का रट लगाए हुए हैं और देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो कश्मीर का जाप कर रहे हैं।

कराची में पति ने परिवार को दिया जहर

डिस्ट्रिक्ट वेस्ट के एसएसपी फैसल बशीर मेमन ने डॉन को बताया, कि कराची के सुरजानी टाउन के रहने वाले 40 साल एक व्यक्ति ने अपनी 35 साल की पत्नी, एक चार साल की और दो, दो साल की बेटियों के साथ जहर खा लिया। डॉन ने कहा है, कि ये परिवार भारी गरीबी में जी रहा था और महंगाई की वजह से परिवार के लिए जीवन गुजारना मुश्किल हो गया था। लिहाजा, निराश होकर पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दे दिया। हालांकि, बाद में परिवार के सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो साल की एक बेटी की मौत हो गई और पूरा परिवार कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधिकारी ने कहा, कि वह आदमी परिवार का एकमात्र कमाने वाला था, किराए के घर में रह रहा था और महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा था।

पाकिस्तान में खुदकुशी करते लोग

पाकिस्तान की स्थिति धीरे-धीरे विकराल होती जा रही है और पिछले महीने पंजाब के नरोवाल में इसी तरह की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक मजदूर ने दो बच्चों के साथ गरीबी और महंगाई के कारण नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता के पड़ोसी ने पुलिस को बताया था, कि मृतक एक मेहनती व्यक्ति था, लेकिन उसके घर में आर्थिक तंगी को लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य घटना में महंगाई और गरीबी से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी चार साल की बेटी के साथ मुजफ्फरगढ़ के हेड पंजनाद में अब्बासिया नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान में साप्ताहिक मुद्रास्फीति 40 प्रतिशत को पार कर गया है, जिससे लाखों पाकिस्तानियों की खरीदने की क्षमता घट गई है और आम आदमी, मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। फरवरी के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 31.50 प्रतिशत को पार कर गया है, जो जून 1975 के बाद से सबसे ज्यादा है।

परमाणु बम का रट लगाते शहबाज

पाकिस्तान में लोगों ने अब खुदकुशी करना शुरू कर दिया है, जबकि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अभी भी परमाणु मुल्क होने का गर्व लोगों को दिला रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वित्त मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को जोर देकर कहा, कि देश के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर "कोई समझौता नहीं होगा" और जो देश पाकिस्तान से जलते हैं और वे परमाणु हथियारों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। आपको बता दें, कि पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख की पाकिस्तान यात्रा के बाद कुछ हलकों की तरफ से चिंता जताई गई थी। जिसको लेकर शहबाद शरीफ और इशाक डार ने कहा, कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। इशाक डार ने कहा, कि "पाकिस्तान पर किसी भी देश को हुक्म चलाने का अधिकार नहीं है और यह पूछने का अधिकार नहीं है, कि पाकिस्तान के पास कितनी मिसाइलें और कितने परमाणु हथियार हो सकते हैं।" लेकिन, असल सवाल ये है, कि क्या देश की सरकार देश के लोगों का पेट भर सकेगी, क्योंकि पेट भरने के लिए भोजन की जरूरत होती, परमाणु बम कोई खा नहीं सकता है।

Pakistan Economic Crisis

Recommended Video

    Imran Khan की वो 'घड़ी' जब शुरू हुआ उनका बुरा वक्त | Pakistan | PTI | वनइंडिया हिंदी

    कश्मीर नाम जपते बिलावल भुट्टो

    वहीं, एक तरह जहां पाकिस्तानी नागरिकों ने अब खुदकुशी करना शुरू कर दिया है, वहीं देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अभी भी कश्मीर-कश्मीर कर रहे हैं। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि सरकार देश के लोगों का पेट भर नहीं सकती है, लिहाजा मन भरने की कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने एक दिन पहले कहा है, कि कश्मीर और पाकिस्तान भूगोल, विश्वास, इतिहास और संस्कृति से बंधे हैं, और यह कश्मीरियों के स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूर्ण राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। यानि, पाकिस्तान का मोह ना तो अपने परमाणु हथियारों से कम हो रहा है और ना ही कश्मीर से, जबकि दूसरी तरफ देश में पेट्रोल की कीमत 275 रुपये प्रति लीटर हो गई है और 10 किलो के आटे के पैकेट की कीमत 3200 रुपये हो गई है। वहीं, IMF अभी तक पाकिस्तान को लोन देने के लिए तैयार नहीं हुआ है और इस बीच गरीब लोगों की जिंदगी नर्क बनी हुई है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+