Junk food खाने से अच्छी गहरी नींद कम हो जाती है: Study
जंक फूड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब है, यह बात तो लोगों को पता है। लेकिन, अब पता चला है कि यह अच्छी गहरी नींद का भी दुश्मन है। स्वीडन में इस संबंध में एक शोध हुआ है।

जंक फूड या जो खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, उससे अच्छी नींद का सीधा कनेक्शन है। यह बात एक शोध में सामने आई है। इसके मुताबिक जंक फूड खाने से गहरी नींद की गुणवत्ता कम हो जाती है या इंसान अच्छी गहरी नींद नहीं ले पाता। गौरतलब है कि इंसान के स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद आना भी बहुत आवश्यक है।

जंक फूड से अच्छी गहरी नींद उड़ जाएगी-शोध
एक शोध से यह पता चला है कि अस्वस्थकर खाना खाने से गुणवत्ता वाली गहरी नींद कम हो जाती है। गहरी नींद सोने के दौरान नींद के चौथे चरण में आती है। यह अवस्था शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। मसलन, यादाश्त, मांसपेशियों की वृद्धि और इम्यूनिटी आदि नींद की इसी अवस्था में मजबूत होती है।
स्वीडन के शोधकर्ताओं ने किया रिसर्च
यह शोध स्वीडन के उप्साला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। उन्होंने यह रिसर्च किया है जंक फूड नींद पर कैसे असर डालता है। हालांकि इस शोध का दायरा बहुत बड़ा नहीं था। इस शोध के लिए प्रतिभागियों को अनियमित क्रम में स्वास्थवर्धक और अस्वस्थकर खाना खिलाया गया। यह शोध हाल ही में जर्नल ओबीसिटी में प्रकाशित हुआ है।

खराब खाना और खराब नींद से बढ़ता है स्वास्थ्य संबंधी जोखिम-शोधकर्ता
इस शोध का परिणाम यह रहा है कि उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सेहतमंद खाना खाया, जंक फूड खाने वाले प्रतिभागियों की गहरी निद्रा की गुणवत्ता घट गई। उप्साला यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर जोनाथन सेडरनेस ने कहा, 'खराब खाना और खराब नींद दोनों कई तरह की जन स्वास्थ्य समस्याओ का जोखिम बढ़ाती हैं।'
शोध में 15 स्वस्थ प्रतिभागी शामिल
इस शोध के दो सत्रों में सामान्य वजन वाले कुल 15 स्वस्थ युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की पहले उनकी नींद की आदतों को लेकर पड़ताल की गई। मसलन, समान्य स्थिति के लिए हर रात 7 से 9 घंटे की नींद आवश्यक होती है। सबकुछ सामान्य रहने पर ही उन्हें रिसर्च में शामिल किया गया।

बराबर कैलोरी वाला आहार दिया गया
इस शोध में एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखा गया था कि स्वास्थवर्धक और अस्वस्थकर खाना बदल-बदलकर जो प्रतिभागियों को दिए गए, उसकी कैलोरी बराबर रखी गई और हर व्यक्ति के प्रतिदिन की आवश्यकता को देखते हुए ही उपलब्ध कराई गई।
जंक फूड में इन चीजों की ज्यादा मात्रा शामिल की गई
रिसर्च में इस बात का भी ध्यान रखा गया कि जंक फूड ऐसा हो, जिसमें चीनी, संतृप्त वसा और प्रोसेस्ड फूड वाली चीजों की मात्रा अधिक हो। प्रत्येक तरह के खाने को प्रतिभागियों एक हफ्ते तक दिया गया। सभी की नींद की गतिविधियां, खाने के समय को व्यक्तिगत स्तर पर देखा गया।
Recommended Video

चौंकाने वाला आया शोध का परिणाम
सेडरनेस ने कहा, 'हमनें क्या देखा की प्रतिभागी दोनों तरह का आहार लेने के बाद उतनी ही देर सोए....। ' उन्होंने कहा, 'आश्चर्यजनक रूप से स्वस्थ भोजन की तुलना में हमने देखा कि जब प्रतिभागियों ने जंक फूड खाया तो गहरी नींद में कम धीमी-तरंग गतिविधि प्रदर्शित हुई...' यह गहरी नींद की गुणवत्ता परखने का एक तरीका है।
जंक फूड ने बिगाड़ी नींद-रिसर्च
कुल मिलाकर वैज्ञानिकों ने पाया कि जंक फूड खाने के बाद गहरी नींद की गुणवत्ता प्रभावित हुई। ऐसे प्रतिभागी गहरी निद्रा वाली नींद की अवस्था में तुलनात्मक रूप से कम गहरी नींद में सोते पाए गए। शोधकर्ताओं का कहना है कि उम्र बढ़ने पर और अनिद्रा की स्थिति में ऐसी ही समस्याएं आती हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे अनुमान लग सकता है कि नींद के नजरिए से आहार की गुणवत्ता को बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जाना चाहिए। (इनपुट-पीटीआई)
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications