China Bus Accident: पूर्वी चीन में स्कूल बस भीड़ में घुसी, हादसे में 5 छात्रों समेत 11 की मौत, 13 घायल

China Shandong School Bus Accident News: पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस भीड़ में जा घुसी। घटना में 5 छात्रों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

घटना शानदोंग प्रांत के ताइअन शहर के एक मध्य विद्यालय के गेट पर घटी। डोंगपिंग काउंटी पुलिस विभाग के मुताबिक, मामला सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट से कुछ समय पहले का है। मृतकों में छह माता-पिता और पांच छात्र शामिल हैं। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है।

China School Bus crashes

पुलिस ने बताया कि बस का चालक पुलिस हिरासत में है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। घटना में शामिल बस विशेष रूप से छात्रों के परिवहन के लिए अनुकूलित थी। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वाहन का संचालन किसने किया था?

हादसों से गहरा नाता
2017 में, इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। जब एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद, वीहाई में एक सुरंग में आग लग गई, जो शानदोंग प्रांत में भी स्थित है। उस घटना में 11 किंडरगार्टन के बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई थी।

व्यापक सुरक्षा संबंधी चिंताएं
चीन ने हाल के वर्षों में स्कूली बच्चों पर कई हमलों का भी सामना किया है, जिसमें अक्सर चाकू या घर में बने विस्फोटक शामिल होते हैं। ये हमले आमतौर पर व्यक्तिगत द्वेष या समाज से बदला लेने की चाह रखने वाले व्यक्तियों द्वारा किए जाते हैं। सरकार ने सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+