अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3

अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।

earthquake

Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से इस भूकंप की जानकारी दी गई है। भूकंप के झटके दक्षिण पूर्व फैजाबाद से 116 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 3.23 बजे महसूस किए गए है। भूकंप की गहराई 120 किलोमीटर थी। अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई थी। भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय लोग घर और दफ्तर से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले में महसूस किए गए हैं। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस किए गए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+