Earthquake: एक रात में दो देशों में आया भूकंप, चिली में तेज और अफगानिस्तान में हल्के झटके महसूस
Afghanistan Earthquake News: 12 घंटे के अंदर भूकंप से धरती कांपने की दो खबरें सामने आई है। पहले रविवार शाम 7:39 बजे अंडमान निकोबार द्वीप में भूकंप के तेज झटके आए। इसके बाद अब देर रात अफगानिस्तार और चिली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रविवार-सोमवार की रात करीब 12.10 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 93 किमी दक्षिण पूर्व में भूकंप आया। जिसकी जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गई।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 180 किमी नीचे था। भूकंप के झटके हल्के महसूस किए गए है।हालांकि अभी तक इससे अभी तक हताहत या नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
चिली में भूकंप के तेज झटके
वहीं चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 तीव्रता मापी गई है।भूकंप के झटके हल्के से मध्य तीव्रता के बताए जा रहे हैं। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल की नुकसान का पता लगा है।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) की ओर से जानकारी साझा की गई कि चिली-अर्जेंटीना सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है।
अंडमान निकोबार में हिली धरती
इससे पहले रविवार शाम को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज भूकंप के झटके आए। कैंपबेल खाड़ी के दक्षिण पूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार कैंपबेल में रविवार शाम 7:39 बजे भूकंप से धरती हिली। भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किमी नीचे था।












Click it and Unblock the Notifications