टोक्यो में आया भूकंप, हिल गईं इमारतें, थम गया शहर
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में सोमवार की सुबह हलकी तीव्रता वाला भूकंप आया। 5.6 तीव्रता वाले इस भूकंप के आते ही पूरे शहर की इमारतों में अलार्म बजने लगे और शहर की गति थम गई। हालांकि किसी भी प्रकार की सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
जापान भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। लेकिन हाल ही में नेपाल में आये भूकंप के बाद हर कोई डरा हुआ है। जापान में सुबह जब 5.6 तीव्रता वाला भूकंप आया, तो इमारतें हिल गईं।
जापान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरी टोक्यो में साइटामा प्रीफेक्चर था। इसमें किसी भी प्रकार के जान और माल की हानि की खबर नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications