Fiji Quake: फिजी में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, 6.3 मापी गई तीव्रता, जान-माल के नुकसान की आशंका
फरवरी महीने में तुर्की में भूकंप की वजह से करीब 50 हजार लोगों की मौत हुई। वहीं, इंडोनेशिया में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं।

Fiji Earthquake: इस साल की शुरूआत से ही दुनिया में एक के बाद एक भूकंप के झटके आ रहे हैं। 6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप से विनाशकारी नुकसान हुआ था।
वहीं, अब फिजी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मंगलवार को बताया है, कि फिजी में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है।
आपको बता दें, कि फिजी दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में बसा एक देश है और यह 300 से ज्यादा द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
NCS ने बताया है, कि भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक 10:01:43 (UTC+05:30) पर आया था और इसका केन्द्र 569 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले, गुरुवार को फिजी में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
Recommended Video

आपको बता दें, कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया के सीमावर्ती इलाके में 7.8 की तीव्रता के साथ दो बार भूकंप आया था, जिसकी वजह से तुर्की और सीरिया में विनाशकारी नुकसान हुआ है। तुर्की में आधिकारिक आंकड़ों में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकी सीरिया में 30 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का अनुमान है। वहीं, तुर्की में भूकंप की वजह से करीब 100 अरब डॉलर के इन्फ्रास्ट्रक्चर के नुकसान का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications