Earthquake in Nepal: नेपाल के पोखरा में भूकंप के तेज झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता, बिहार में भी हिली धरती
काठमांडू, 19 मई। पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है। नेशनल भूकंप केंद्र के मुताबिक भूंकप के झटके बुधवार सुबह करीब 5:42 बजे महसूस किए गए, हालांकि अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र लामजंग जिले के भुलभुल एरिया को बताया जा रहा है। बता दें कि फरवरी 2021 भी नेपाल के लोबुया में ही तेज भूकंप आया था।

नेपाल में आए भूकंप के झटके सीमा से सटे भारत के बिहार राज्य में भी महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण आदि जिलों में दो से तीन सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर कहीं से नहीं है।
लोग अपने घरों से बाहर निकले
हालांकि जिस वक्त धरती हिली, उस वक्त लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बता दें कि 17 मई को गुजरात के कई हिस्सों में भी भूकंप आया। रिक्टर स्कल पर उसकी तीव्रता 4.5 मांपी गई थी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के आक्रमण के चलते पहले से ही लोग काफी घबराएं हुए हैं और ऐसे में भूकंप के झटकों ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी है।

भूकंप आने पर क्या क्या करें
- घर के अंदर और बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें।
- यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें। कुछ सुरक्षित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे, किसी भीतरी दीवार के साथ।
- उस जगह से दूर रहें जहां खिड़की, शीशे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो या जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।
- खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
- आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को जरूर अपने मोबाइल में सेव रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, पुलिस के टेलीफोन नंबर)। परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications