Iran-Iraq Earthquake UPDATE: मरने वालों की संख्या 328 हुई, 1700 लोग घायल
ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि भूकंप के तेज झटकों के बाद कई शहरों में लोग घरों से निकल आए। कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
Iran-Iraq Earthquake - बगदाद। ईरान-इराक सीमा पर आए भीषण भूकंप में अब तक 328 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 1700 से ज्यादा लोग घायल हो हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, 7.3 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र इराकी शहर हलबजा से 31 किलोमीटर दूर था, ईरान के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भूकंप से कई इलाकों मे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि ईरान और इराक के बीच सीमावर्ती इलाके में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया।

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि भूकंप के तेज झटकों के बाद कई शहरों में लोग घरों से निकल आए। कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
घरों के गिरने और लोगों के दब जाने से मौतें हुई हैं। इराकी कुर्दिस्तान में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में घर छोड़कर भागे। ईरान से आई रिपोर्ट के मुकाबिक इराक में भी छह से दस लोगों की जान गई है। हालांकि इराक से जानमाल के नुकसान की कोई पुख्ता खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र इराक के कस्बे हलबजा से दक्षिण-पश्चिम में 32 किलोमीटर दूर था। फिलहाल मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications