फिलिपींस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1

मनीला, 27 जुलाई। उत्तरी फिलिपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि फिलिपींस में भूकंप का जहां केंद्र है वहा 300 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। बिल्डिंग की खिड़कियां टूट गई हैं। भूकंप के झटके लुजोन आईलैंड के आबरा प्रांत में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके सुबह 8.43 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है। डोलोरेस में भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोग बिल्डिंग से खिड़कियों से बाहर भागने लगे। स्थानीय मार्केट को खाली करा दिया गया। पुलिस मेजर एडविन सर्जियो ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे। पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में हल्की दरारें आ गई हैं। फिलहाल किसी के जानमाल की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, ना ही किसी बड़े नुकसान की खबर सामने आई है।

earthquake

मनीला सहित कई आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अबरा प्रांत के डोलोरेस शहर से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर था। कांग्रेसमैन एरिक सिंगसन ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे। तकरीबन 30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसा लग रहा था कि मेरा घर गिर जाएगा। मैं लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। वहीं परिवहन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भूकंप के झटके काफी तेज थे, जिसके चलते शहर में मेट्रो रेल सिस्टम को रोक दिया गया है। यही नहीं राजधानी में सेनेट की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।

पिछले महीने जून माह में भी फिलिपींस में एक ज्वालामुखी फटा था। ज्वालामुखी से निकली राख एक किलोमीटर तक बादलों में देखने को मिली। अधिकारियों ने माउंट बुलुसन पर अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह इस इलाके में ना जाएं। फिलहाल इस ज्वालामुखी की स्थिति सामान्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+