रूस के पूर्व में कमछात्का प्रायद्वीप में आया 6 की तीव्रता वाला भूकंप, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं
रूस के पूर्व में गुरुवार देर रात रिक्टर स्केल पर छह की तीव्रता वाला भूकंप आया है। भूकंप रूस के पूर्व में ओजेरनोव्स्की में रात एक बजकर 40 मिनट पर आया। रूस का यह शहर प्रशांत महासागर से सटा है।
मॉस्को। रूस के पूर्व में गुरुवार देर रात रिक्टर स्केल पर छह की तीव्रता वाला भूकंप आया है। भूकंप रूस के पूर्व में ओजेरनोव्स्की में रात एक बजकर 40 मिनट पर आया। रूस का यह शहर प्रशांत महासागर से सटा है। छह से 6.9 की तीव्रता वाला यह भूकंप आबादी वाले इलाकों में खासा नुकसान पहुंचा सकता था लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबरें नहीं आई हैं।

रूस में इस समय फुटबॉल वर्ल्ड कप चल रहा है और हजारों की तादाद में फैंस वहां पर पहुंचे हैं। कमछात्का प्रायद्वीप उन सभी वेन्यू से दूर है जहां पर मैच आयोजित होने हैं। येकातेरिनबर्ग वर्ल्ड कप वेन्यू ही सबसे करीब है लेकिन इसकी दूरी भी करीब 3,892 मील है। यह प्रायद्ववीप यूरेशिया में आता है। इस क्षेत्र को 'रिंग ऑफ फायर कहा जाता है जहां पर प्रशांत महासागर के नीचे कई ज्वालामुखी स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications