ताजिकिस्तान, काबुल और अफगानिस्‍तान में आया भूकंप

ताजिकिस्तान, काबुल और अफगानिस्‍तान में आया भूकंप

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कहर के बीच पिछले कुछ महीनों से धरती पर बार-बार भूकंप के झटके महसू‍स किए जा रहे हैं। सोमवा रको ताजिक्‍सान, काबुल और अफगानिस्‍तान में भूकंप आया।

 Earthquake,

ताजिकिस्तान में दुशांबे जगह से करीब 304 किमी दूर दक्षिणपूर्व में 4.0 रिक्टर स्केल पर तीव्रता का भूकंप, 8 बजकर 57 मिनट पर आया। नेशलल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के अनुसार इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। वहीं काबुल, अफगानिस्तान से 30 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप 9 बजकर 36 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की जानकारी दी।
बता दें भारत के गुजरात प्रांत में रविवार शाम 5.11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च के अधिकारी का कहना है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 आंकी गई. भूकंप का केन्द्र कच्छ जिले के भछाउ से 14 किमी दूर नॉर्थ-नॉर्थईस्ट में रहा. इससे पहले रात 1.50 बजे से शाम 4.30 बजे तक भूकंप के चार हल्के झटके महसूस किए गए. इनकी तीव्रता 1.8, 1.6, 1.7 और 2.1 मापी गई। इससे पहले 14 जून को भी सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों में 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. रविवार शाम 5.26 बजे मिजोरम में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केन्द्र चंफई से 25 किमी दूर साउथ-साउथ वेस्ट में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+