6 देशों में भूंकप से कांपी धरती, ताइवान में मची तबाही, जापान में सुनामी का खतरा, देखें वीडियो

ताइवान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गये। दक्षिणपूर्वी ताइवान में शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद एक बार फिर से रविवार दोपहर को भी भूकंप के झटके लगे।

ताइपे, 18 सितंबरः ताइवान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गये। भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई रही है जो कि शनिवार को आए भूकंप से भी अधिक है। बता दें कि बीते 24 घंटे के भीतर दुनिया के छह देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ताइवान के अलावा चीन और जापान में हालात खराब हैं। भारत के मेघालय में भी धरती कांपी है। वहीं म्यांमार और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Recommended Video

    Earthquake in Taiwan: भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, सुनामी का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी | *News

    24 घंटे में 47 बार आए भूकंप

    24 घंटे में 47 बार आए भूकंप

    रविवार को आए भूकंप से हुआलिन इलाके में कई घरों को नुकसान हुआ है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलट गई। इससे रेल सुविधा भी प्रभावित हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दिन में 47 बार देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे बड़े भूकंप से ताइवान सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

    24 घंटे में आया दूसरा बड़ा भूकंप

    अबतक की जानकारी के मुताबिक 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया। इससे पहले भी कल शाम शनिवार को दक्षिणपूर्वी ताइवान भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.4 दर्ज की गई थी।

    लगी भूकंपों की झड़ी

    जानकारी के मुताबिक ताइवान के पूर्वी काउंटी ताइतुंग में शनिवार रात 9:41 बजे 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। उसके बाद से रविवार तक भूकंपों की झड़ी लग गई। फिलहाल किसी के हताहत की सूचना अब तक नहीं मिली है।

    कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

    द्वीप की मौसम एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों के कारण कुछ दुर्घटनाएं हुईं हैं। सड़क धंस गई है। ओवर ब्रिज ढह गए हैं। कई भवन गिर गए हैं। बिजली गुल हो हई है। पानी के पाइप फट चुके हैं।

    भूकंप के लिए कुख्यात है ताइवान

    बतादें कि ताइवान में पहले भी भकूंप के बड़े झटके आते रहे हैं। दक्षिणी ताइवान में साल 2016 में भी एक शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप से ताइवान में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

    जापान में आ सकती है सुनामी

    जापान में आ सकती है सुनामी

    इस बीच जापान के मौसम विभाग ने भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सुनामी के कारण जापान के दक्षिणी द्वीपों को खतरा हो सकता है। और एक मीटर तक की लहरें पैदा हो सकती हैं। जापान के अधिकारियों ने तट के करीब रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+