पैपुआ न्यू गिनी और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके

पैपुआ न्यू गिनी और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पैपुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई

earthquake

पैपुआ न्यू गिनी और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पैपुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो यहां पर फायजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। भूकंप का झटका देर रात 2.14 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर जमीन के नीचे था।

बता दें कि शनिवार को जापान के होक्काइडो शहर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके शनिवार रात 10.27 बजे महसूस किए गए थे। यूएसजीसी के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई है। बता दें कि 20 फरवरी को भी जापान में भूकंप आया था। 20 फरवरी को भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि इससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक भूकंप के झटके आ रहे हैं उसने दुनियाभर के लोगों को चिंता में डाल दिया है। तुर्की में भूकंप से तबाही के मंजर को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+