Earthquake in Japan: सुजु सिटी में तबाही का मंजर, 32500 घरों में अंधेरा, ढहे कई मकान, मची चीख पुकार
Earthquake in Japan: जापान (Japan) के सुजु शहर (Suzu City) में नए साल का पहला दिन भयानक तबाही लेकर आया। यहां आए एक शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने कुछ ही पलों में सबकुछ तहस- नहस कर दिया। सुजु में कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा कि शायद अब ये शहर एक इतिहास बनकर रह जाएगा, लेकिन अगले क्षण जब भयानक मंजर नजरों से ओझल हुआ, तो हालत दिखे उसे सुनकर भी रोंगटे खड़े जाएं।
नए वर्ष 2023 (New Year 2023) की शुरुआत जापान में सुजु शहर के लिए एक तबाही लेकर आई। यहां भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, बिजली गुल हो गई, सड़कें बंद हो गईं और कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ गया। सुजु शहर में शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद पूरी तरह अंधेर छा गया और उस वक्त शहर में हर तरफ चीख पुकार की आवाज ही सुनाई दे रही थी। ऐसे में हर कोई अपनी जान बचाने में जुट गया और अगले कुछ देर में ही घायल हुए लोगों से अस्पताल भर गए।

सुजु शहर के अधिकारियों का कहना है कि जापान में आए भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लोगों के फंसे होने की खबरें हैं। वहीं अस्पतालों में भी चिकित्सा व्यवस्थाएं बाधित हुई हैं। कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके चलते डॉक्टर अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि सुजु शहर के अस्पतालों में घायल मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Recommended Video
वहीं जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक भूकंप के बाद भी खतरा टला नहीं है। एजेंसी के एक्सपर्ट्स ने शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद ऑफ्टर शॉक की चेतावनी दी है। इस बीज सजु शहर में सरकारी और निजी व्यवस्थाएं लगभग ठप हो गई हैं। भूकंप के चलते बिजली के पोल टूट गए हैं। ऐसे में शहर के करीब 32,500 से अधिक घरों में बिजली गुल है, यहां पूरी तरह अंधेरा पसरा है।












Click it and Unblock the Notifications