Earthquake in Iran: ईरान मे भूकंप ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत, 440 घायल

Earthquake in Iran: ईरान में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर-पश्चिम ईरान में भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए हैं कि इसमे कई लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

earthquake

Earthquake in Iran: ईरान में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर-पश्चिम ईरान में भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए हैं कि इसमे कई लोगों की जान चली गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ईरान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप से अभी तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि 440 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके पश्चिम अजरबाइजान के खोय शहर में महसूस किए गए हैं, यह तुर्की-ईरान बॉर्डर के काफी करीब है।

भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार रात 11.44 बजे महसूस किए गए हैं। ईरान के खोय शहर में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ईरान के खोय शहर में जमीन से 10 किलोमीटर भीतर तक यह भूंकप टकराया है। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान के पश्चिम अजरबैजान में कई जगहों पर यह झटके महसूस किए गए हैं। जमीन के नीच की सतह की बात करें तो इसमे इनर कोर, आउटर कोर, मैंडल, क्रस्टर और होता है। धरती की ऊपरी सतह 7 टैक्टोनिक्स से मिलकर बनी है। यह प्लेट जब इधर-उधर चलती हैं तो आपस में टकराती हैं और इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+