ईरान में भूकंप: 6.2 की तीव्रता से हिला दक्षिण पूर्वी इलाका
तेहरान। ईरान के दक्षिण पूर्वी इलाके में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के केरमान क्षेत्र में 6.2 की तीव्रता से तेज भूकंप के झटके लगे हैं। ईरान में दोपहर करीब 12.15 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक इसमें कोई हताहत की खबर नहीं आई है।

पिछले माह ईरान-इरान बॉर्डर पर आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। ईरान-इराक बॉर्डर पर 7.3 की तीव्रता से आए इस भूकंप में 328 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप में हजारों लोग भी घायल हुए थे और कई इमारतों के गिरने से सरकार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications