Earthquake in Indonesia: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया इंडोनेशिया, तीव्रता 7.4
Earthquake in Indonesia: देर रात इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा आईसलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 दर्ज की गई है।

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में आज एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार भूकंप के झटके सुमात्रा आईसलैंड के पश्चिम में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 3 बजे महसूस किए गए हैं। इसके बाद कई हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 दर्ज की गई। इंडोनेशिया के डिजास्टर मिटिकेशन एजेंसी की ओर से कहा गया है कि वह इस भूकंप के आंकड़ों को इकट्ठा कर रहे हैं।
पश्चिमी सुमात्रा की राजधानी पडांग में भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग बीच से दूर चले गए। लोग अपने घर से बाहर निकल गए, कुछ लोग भूकंप के झटकों से काफी डर गए। फिलहाल कुछ लोग भूकंप के झटकों के बाद लोग समुद्र से दूर चले गए हैं।
स्थानीय न्यूज चैनल की फुटेज में देखा जा सकता है पडांग के निवासी बाइक से, पैदल ऊंचाई वाली जगह पर जा रहे हैं। कुछ लोग बैग लेकर दूर जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 84 किलोमीटर की गहराई में था। जिस तरह से सुबह तकरीबन 3 बजे यह भूकंप आया, उसके बाद लोग अपने घर से बाहर आ गए। फिलहाल हालात नियंत्रित हैं और किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि सोमवार की सुबह भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। सोमवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप सुबह 6.11 बजे बजे आया था। इस भूकंप से भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
गौर करने वाली बात है कि धरनती के नीचे सात टेक्टोनिक प्लेट हैं, जो लगातार मूव करती रहती हैं, ऐसे में जब यह आपस में टकराती हैं तो इससे भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल से मापा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications