इंडोनेशिया में 24 घंटों के अंदर फिर कांपी धरती, भूकंप के तेज झटकों से फैली दहशत
इंडोनेशिया भूकंप जोन में आता है, जहां प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके आ रहे हैं, जिसने लोगों को खौफ में डाल रखा है और लोगों को डर है, कि कहीं ये भूकंप उनके लिए जानलेवा ना बन जाए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्सों में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गोरोन्टालो के दक्षिण-पूर्व के पास, समुद्र के 147 किलोमीटर नीचे था। (तस्वीर- फाइल)
इंडोनेशिया में फिर भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपने बयान में कहा है, कि भूकंप के तेज झटके गोरोन्टालो, उत्तरी सुलावेसी, उत्तरी मालुकु और मध्य सुलावेसी प्रांतों के कुछ हिस्सों में महसूस किए गये हैं। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। वहीं, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आपको बता दें कि, प्राकृतिक आपदाओं ने हमेशा से इंडोनेशिया को बुरी तरह से परेशान किया है और इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह है, जहां करीब 27 करोड़ लोग रहते हैं। पैसिफिक बेसिन के चारों ओर भूकंप आने के लिए क्षेत्र "रिंग ऑफ फायर" में स्थित होने की वजह से इंडोनेशिया में अकसर तेज भूकंप आते रहते हैं। वहीं, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट होना भी आम बात है।
सैकड़ों लोगों की हो जाती है मौत
Recommended Video

इससे पहले नवंबर 2022 में वेस्ट जावा में 5.6 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 331 लोगों की मौत हो गई थी। यह सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सूनामी के बाद से इंडोनेशिया में आया सबसे घातक भूकंप था, जिसमें लगभग 4,340 लोग मारे गए थे। वहीं, 2004 में, एक अत्यंत शक्तिशाली हिंद महासागर में आए भूकंप की वजह से सुनामी उठी थी, जिसका असर एक दर्जन से ज्यादा देशों पर पड़ा और करीब 2 लाख 30 हजार लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications