चीन में भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, करीब 100 की मौत
बीजिंग। चीन में मंगलवार रात को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचा दी है। चीन के तिब्बत की सीमा पर स्थित गांसू प्रांत के मिनजियान और झांगजियान में 7.0 की तीव्रता वाले भूकंप के झटकों ने करीब 100 लोगों की जान ले ली है। भूकंप इतना खतरनाक था कि चीन के दक्षिणपश्चिम सिचुआन प्रांत के च्याझाइगाव काउंटी को पूरी तरह से हिला कर रख दिया।

Recommended Video

इस भूकंप की तबाही में करीब डेढ़ लाख घर टूटकर चकनाचूर हो गए है। सरकार के प्रवक्ता चांग झेंगगुओ के अनुसार, भूकंप के बाद करीब 400 से ज्यादा झटके महसूस किए गए और उनमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 5.6 मापी गई। रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से अब तक 600 से ज्यादा लोग घायल हुए है कई लोग इमारतों के नीचे दबे हुए हैं।
सरकार के अनुसार पठारी भाग में भूकंप आने से कई गांवों में तबाही का मंजर है और ट्राइबल एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भूकंप की तबाही के बाद चीनी सरकार 600 से ज्यादा सैनिकों को राहत कार्य के लिए लगा दिया है। बताया जा रहा है कि यह कि इस भूकंप की तीव्रता चीन में आए 2008 के भूकंप की तरह ही है।












Click it and Unblock the Notifications