चिली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3
चिली के एंटोफैगस्टा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से भूकंप की जानकारी दी गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गई है।
इस भूकंप का केंद्र एंटोफैगस्टा से तकरीबन 265 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई 126 किलोमीटर थी। अच्छी बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं आई है, ना ही किसी की जान गई है।

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि मैंने पहले ही क्षेत्रीय प्रतिनिधि से बात कर ली है और अभी तक बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन टीमें जानकारी एकत्र कर रही हैं। भूकंप के बाद किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications