Earthquake: अफगानिस्तान के काबुल में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके, तीव्रता 5.5 दर्ज
Earthquake News: अफगानिस्तान के काबुल में बुधवार तड़के करीब दो बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अपने-अपने घरों में सो रहे लोग अचानक ही हड़बड़ाहट में उठ गए। लोग घरों में सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है।
इससे पहले, 19 मार्च की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर अफगानिस्तान में 4.0 रिएक्टर का भूकंप आया। इससे पहले, काबुल में सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक अफगानिस्तान में तीन बार भूकंप के झटके 24 घंटे में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके आने पर क्या करें?

- शांत रहें और दूसरों को आश्वस्त करें।
- सबसे सुरक्षित स्थान इमारतों से दूर एक खुली जगह पर जाएं।
- अगर, आप घर के अंदर हैं, तो डेस्क, टेबल, बिस्तर, या दरवाजे के नीचे और अंदर की दीवारों और सीढ़ियों के सामने छिप जाएं।
- कांच के दरवाजों, शीशों, खिड़कियों या बाहरी दरवाजों से दूर रहें।
- भगदड़ से बचने के लिए बिल्डिंग से बाहर जाने में जल्दबाजी न करें।
- अगर, आप बाहर हैं, तो इमारतों और उपयोगिता तारों से दूर रहें। एक बार खुले में आ जाएं, तब तक वहीं रहें जब तक कंपन बंद न हो जाए।
- अगर आप चलती गाड़ी में हैं, तो जितनी जल्दी हो सके रुकें और गाड़ी में ही बैठे रहें।
- सभी पालतू जानवरों और पालतू जानवरों को मुक्त कर दें ताकि वे बाहर भाग सकें।
- मोमबत्तियां, माचिस या अन्य खुली लौ का उपयोग न करें। सारी आग बुझा दें।












Click it and Unblock the Notifications