भूकंप के झटके से हिली पाकिस्तान की स्वात घाटी: पाक मीडिया
भूकंप के झटके से हिली पाकिस्तान की स्वात घाटी। किसी के हतहत होने की सूचना नहीं।
नई दिल्ली। पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तान के स्वात घाटी में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है। पाकिस्तानी की स्वात घाटी से सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल के मुताबित भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। स्वात गाटी और उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हलांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले सितंबर 2016 में पाकिस्तान के स्वात और उसके आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में साल 2015 में 7.5 तीव्रता के भूंकप में करीब 400 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications