मुंबई में 13 से 16 दिसंबर तक G20 के DWG की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुंबई में G20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक में SDG प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा भारतीय प्रेसीडेंसी दो साइड इवेंट्स आयोजित करेगी।

G20 DWG Meet

G20 Meet of DWG: डीडब्ल्यूजी के तहत होने वाली जी20 की बैठक भारत की अध्यक्षता में होने जा रही है। 13 से 16 दिसंबर तक ये बैठक मुंबई में की जाएगी। इसमें जी20 के सदस्य,अतिथि देश और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसमें भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस बैठक अलावा 13 दिसंबर को भारतीय प्रेसीडेंसी दो इवेंट्स आयोजित करेगी। जिसका विषय "विकास के लिए डेटा: 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने में G20 की भूमिका" और "हरित विकास में नए LiFE को इन्फ्यूज करना" होगा।

जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक 13 दिसंबर को शुरू होगी। विकास कार्यों को लेकर बैठक 14-15 दिसंबर को होगी। जिसमें एसडीजी, पर्यावरण के लिए जीवन शैली और विकास के लिए डेटा पर प्रगति में तेजी लाने से संबंधित भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद ताजमहल पैलेस में प्रतिनिधियों के लिए साइड इवेंट के बाद एक वेलकम डिनर होगा। इसके बाद भारतीय प्रेसीडेंसी दो साइड इवेंट्स आयोजित करेगी। जिसक विषय "विकास के लिए डेटा: 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने में G20 की भूमिका" और "हरित विकास में नए LiFE को इन्फ्यूज़ करना" होगी।

2030 तक सतत विकास को लेकर भारत का महत्त्वपूर्ण एजेंडा है। SDG प्रगति की समीक्षा और SDG लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए G20 के प्रयासों पर DWG बैठक में चर्चा होनी है। हरित विकास, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, LiFE कांसेप्ट समेत कई मु्द्दों पर चर्चा की जाएगी। डीडब्ल्यूजी बैठक के बाद 16 दिसंबर को प्रतिनिधियों कन्हेरी गुफाओं का भ्रमण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+