पाकिस्तान में 48 घंटे में महाविनाशक भूकंप आने की चेतावनी, डच वैज्ञानिक की भविष्यवाणी के बाद हड़कंप

Pakistan Earthquake Warning: पाकिस्तान में अगले 48 घंटे में महाविनाशक भूकंप आने की चेतावनी दी गई है और नीदरलैंड स्थित एक शोध संस्थान की सोशल मीडिया पोस्ट में आने वाले दिनों में पाकिस्तान में संभावित शक्तिशाली भूकंप आने की आशंका जताई गई है।

सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (एसएसजीईओएस) के एक शोधकर्ता ने कहा है, कि पाकिस्तान और उसके आसपास के हिस्सों में मजबूत वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव देखा गया है, जो "आने वाले मजबूत झटके का संकेतक" हो सकता है। डच वैज्ञानिक के इस दावे के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है और लोगों में गहरी चिंता मच गई है।

earthquake in Pakistan

डच वैज्ञानिक की चेतावनी क्या है?

डच वैज्ञानिक, फ्रैंक हूगरबीट्स ने संभावित भूकंप की भविष्यवाणियों के बारे में निष्कर्ष पर पहुंचने के प्रति सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

वैज्ञानिक हूगरबीट्स, जिन्होंने अतीत में तुर्की और सीरिया में घातक भूकंपों की भविष्यवाणी करने के लिए ग्रह संरेखण का उपयोग किया था, उन्होंने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है, कि "30 सितंबर को हमने वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव दर्ज किया है, जिसमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से और उसके आसपास के हिस्से शामिल थे। यह सही है, और यह आगामी तीव्र झटके का सूचक हो सकता है (जैसा कि मोरक्को के मामले में था)। लेकिन हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि ऐसा होगा ही।"

पहले के एक पोस्ट में, शोधकर्ता ने कहा था, कि 1-3 अक्टूबर के बीच का समय एक शक्तिशाली भूकंप आने के लिए काफी ज्यादा क्रिटिकल समय है। हालांकि, राहत की बात ये है, कि अभी तक डच वैज्ञानिक की भविष्यवाणी सही नहीं हुई है और आज 3 तारीख है। लोग यही उम्मीद कर रहे हैं, कि वैज्ञानिक की भविष्यवाणी सही ना हो।

हालांकि, वैज्ञानिक ने इन बातों को खारिज कर दिया है, कि भूकंप का आना निश्चित है, उन्होंने कहा है, कि ये संकेत हैं और ऐसे संकेतों के मिलने के बाद भूकंप आने की संभावना रहती है, लेकिन ये निश्चित नहीं होता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, कि "अक्सर जब हम कहते हैं, कि एक तेज़ भूकंप आने की संभावना है, तो अफवाहें सामने आती हैं, कि "एक बड़ा भूकंप आएगा।" ये अफवाहें झूठी हैं! संकेतक हो सकते हैं, हां। लेकिन इसकी कोई निश्चितता नहीं है कि ऐसा होगा।"

पाकिस्तानी सुनामी सेंटर ने क्या कहा?

हालांकि, पाकिस्तान के कराटी स्थिति नेशनल सुनामी सेंटर के डायरेक्टर अमीर हैदर लघारी ने अटकलों को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा, कि भूकंप के समय और स्थान की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, लाघारी ने कहा, कि पाकिस्तान से गुजरने वाली दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा रेखा के भीतर किसी भी बिंदु पर भूकंप आ सकता है और इसकी भविष्यवाणी करना असंभव है।

वहीं, इस साल फरवरी में, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने भी भारत और पाकिस्तान के क्षेत्र में भूकंप आने की वैज्ञानिक भविष्यवाणी को खारिज कर दिया था। इसमें कहा गया था, कि "न तो यूएसजीएस और न ही किसी अन्य वैज्ञानिक ने कभी बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की है। हम नहीं जानते कि कैसे भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है और निकट भविष्य में भूकंप की भविष्यवाणी करने के लिए किसी और टेक्नोलॉजी आने की उम्मीद भी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+