डच वैज्ञानिक ने की थी भूकंप की सटीक भविष्यवाणी, अब एक बार फिर से सही साबित हुई
नेपाल में मंगलवार को चार भूकंप आए। इसके झटके दिल्ली-एनसीआर सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में सबसे शक्तिशाली भूकंप दोपहर में 2:51 बजे के आसपास आया। भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।
जिस भूकंप के झटके सबसे ज्यादा महसूस किए गए वो आधे घंटे में दूसरी बार आया था। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा नेपाल में भी झटके महसूस हुए। नेपाल में तो भूकंप इतनी तेज था कि वहां घर की दीवारें गिरने की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

इससे पहले एक डच वैज्ञानिक ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाके में जल्द ही एक शक्तिशाली भूकंप आ सकता है। उन्होंने ये भविष्यवाणी 2 अक्टूबर की सुबह की थी। उनकी इस भविष्यवाणी के एक दिन बाद ही नेपाल में भयानक भूकंप आ गया।
आपको बता दें कि नीदरलैंड्स के भूकंप विज्ञानी फ्रैंक हूगरबीट्स अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। भूकंप का अंदाजा लगाने का तरीका भी एकदम अलग और नया है। जब भी कहीं भूकंप आने वाला होता है, उसके पहले ही वो भविष्यवाणी कर देते हैं।
हूगरबीट्स ने तुर्की में भूकंप की सटीक भविष्यवाणी की थी जिसके बाद उन्हें पूरी दुनिया में लोकप्रयिता मिली। हालांकि उनके दावे को झुठलाने की कई कोशिशें हो चुकी हैं मगर उन्होंने उसके बाद भी कई भविष्यवाणी की जो कि बिल्कुल सटीक साबित हुई। उन्होंने सीरिया और अफगानिस्तान में भूकंप को लेकर भी भविष्यवाणी की थी।
2 अक्टूबर को एक ट्वीट में हूगरबीट्स ने कहा था, "30 सितंबर को हमने वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव दर्ज किया है, जिसमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से और उसके आसपास के हिस्से शामिल थे। यह सही है, और यह आगामी तीव्र झटके का सूचक हो सकता है (जैसा कि मोरक्को के मामले में था)। लेकिन हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि ऐसा होगा ही।"
पहले के एक पोस्ट में, शोधकर्ता ने कहा था, कि 1-3 अक्टूबर के बीच का समय एक शक्तिशाली भूकंप आने के लिए काफी ज्यादा क्रिटिकल समय है। हालांकि, पाकिस्तान के कराटी स्थिति नेशनल सुनामी सेंटर के डायरेक्टर अमीर हैदर लघारी ने अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा, कि भूकंप के समय और स्थान की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications