'पैगंबर पर बोलकर नुपूर शर्मा ने नहीं की कोई गलती, अरब देशों से ना डरे भारत', बोले इस देश के सांसद

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने बीजेपी की निलंबित नेता नुपूर शर्मा का खुलकर समर्थन किया है।

एम्सटर्डन, जून 07: बीजेपी की पूर्व सांसद नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गये विवादित बयान को लेकर भारत के साथ साथ अरब देशों में विवाद बढ़ा हुआ है और दर्जन भर से ज्यादा देशों ने भारत के सामने आपत्ति जताई है और कतर ने तो भारत सरकार से माफी तक की मांग की है। लेकिन, इन सबके बीच नीदरलैंड के सांसद ने नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन किया है और कहा है कि, पैगंबर मोहम्मद पर बोलकर नुपूर शर्मा ने कोई गलती नहीं की है।

Recommended Video

    Prophet Controversy: Nupur Sharma को अब मिला Dutch सांसद का साथ | वनइंडिया हिंदी |*News
    गिर्ट विल्डर्स ने किया समर्थन

    गिर्ट विल्डर्स ने किया समर्थन

    नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने बीजेपी की निलंबित नेता नुपूर शर्मा का खुलकर समर्थन किया है और कहा है कि, ये काफी हास्यास्पद है, कि इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के बयान से भड़के हुए हैं, जबकि उन्होंने सच बताया है। इसके साथ ही नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि, आखिर भारत क्यों माफी मांगे? इसके साथ ही सांसद गिर्ट विल्डर्स ने भारतीयों से अपील करते हुए कहा कि, भारतीय लोगों को नुपूर शर्मा का समर्थन करना चाहिए।

    गिर्ट विल्डर्स ने क्या कहा?

    गिर्ट विल्डर्स ने क्या कहा?

    गिर्ट विल्डर्स ने भारतीय लोगों से नुपूर शर्मा का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि, ‘यह हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामी देश भारतीय राजनेता नुपूर शर्मा से नाराज़ हैं'। उन्होंने आगे कहा कि, ‘पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए, भारत माफी क्यों मांगे'? नीदरलैंड की सांसद ने कहा कि, ‘तुष्टिकरण कभी काम नहीं करता है। ये चीजों को और भी ज्यादा खराब कर देता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसीलिए मेरे प्यारे दोस्तों, आप मुस्लिम देशों की धमकियों में नहीं आएं। आजादी के पक्ष में बोले और अपनी नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में खड़े हों, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोला है।'

    नुपूर शर्मा को मिल रही धमकियां

    एक टीवी चैनल पर दिए गये विवादित बयान के बाद नुपूर शर्मा को बीजेपी ने 6 सालों के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, नूपुर शर्मा को तब लगातार बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही है। वहीं, नुपूर शर्मा ने दिल्ली पुलिस में लगातार मिल रही धमकियों को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है। बीजेपी ने रविवार को नूपुर शर्मा को 'विभिन्न मामलों पर पार्टी के विचारों के विपरीत विचार व्यक्त करने' के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। बाद में, नुपुर शर्मा ने पैगंबर पर अपनी टिप्पणियों के लिए ट्विटर पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

    नुपूर शर्मा ने मांगी माफी

    नुपूर शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट में शामिल हो रही हूं जहां हमारे महादेव का लगातार अपमान किया जा रहा था। मजाक में कहा जा रहा था कि यह शिवलिंग नहीं बल्कि एक फव्वारा है। दिल्ली में सड़क किनारे लगे निशानों और डंडों से तुलना कर शिवलिंग का मजाक भी उड़ाया जा रहा था'। आगे उन्होंने कहा कि, ‘मैं अपने महादेव के प्रति इस निरंतर अपमान और अनादर को बर्दाश्त नहीं कर सकी और मैंने इसके जवाब में कुछ बातें कही। यदि मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो मैं बिना शर्त अपना बयान वापस लेती हूं। मेरा इरादा कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था'।

    अरब देशों में हो रहा विरोध

    अरब देशों में हो रहा विरोध

    आपको बता दें कि, नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैंगबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद इस्लामिक देशों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय राजदूत को तलब करने के बाद आज सोमवार को कतर के डिप्टी अमीर की ओर से भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के सम्मान में रखा गया डिनर कैंसल कर दिया गया है। भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को दोहा की की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे।

    सऊदी ने टिप्पणी को बताया अपमानजनक

    सऊदी ने टिप्पणी को बताया अपमानजनक

    वहीं, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। वहीं, कतर, कुवैत और ईरान ने रविवार को भारतीय दूत को तलब करते हुए अपनी नाराजगी जताई। दोहा में भारतीय दूत को विदेश मंत्रालय ने तलब किया और एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा जिसमें कहा गया था कि कतर भारत सरकार से सार्वजनिक माफी और इन टिप्पणियों की तत्काल निंदा की उम्मीद कर रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान भी आया था कि जिसमें कहा गया कि कि यह टिप्पणियां कुछ अराजक तत्वों की हैं और यह ये विचार सरकार का नजरिया पेश नहीं करती हैं। कतर द्वारा जारी बयान के संबंध में भारतीय राजदूत ने कहा कि ट्वीट किसी भी तरह से, भारत सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देता है। अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+