नीदरलैंड्स- चुनाव में 'इस्लाम विरोधी' पार्टी पिछड़ी
एक्ज़िट पोल के मुताबिक नीदरलैंड्स में बुधवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क रूट की पार्टी को सबसे ज़्यादा सीटें मिल रही हैं।
एक्ज़िट पोल के मुताबिक नीदरलैंड्स में बुधवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क रूट की पार्टी को सबसे ज़्यादा सीटें मिल रही हैं.
एक्ज़िट पोल के अनुमान के मुताबिक उनकी मध्य-दक्षिणपंथी वीवीडी पार्टी को 150 में से 31 सीटें मिली हैं.
प्रधानमंत्री की पार्टी अगली तीन पार्टियों से काफ़ी ज़्यादा सीटें ले रही है. गीर्ट वाइल्डर्स की प्रवासी विरोधी फ्रीडम पार्टी (पीवीवी), द क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी और द लिबरल पार्टी को 19-19 सीटें मिल रही हैं.
गीर्ट वाइल्डर्स की पार्टी ओपीनियन पोल में आगे चल रही थी लेकिन बीते कुछ दिनों में उनके समर्थन में भारी गिरावट आई थी.
वाइल्डर्स की प्रवासी विरोधी पार्टी ने नीदरलैंड्स में मस्जिदों और कुरान को प्रतिबंधित करने का वादा भी किया था.
नीदरलैंड्स के चुनावों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 80 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ है.
विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारी मतदान का फ़ायदा यूरोपीय संघ समर्थक और लिबरल पार्टियों को हो सकता है.
सरकार बनाने के लिए वीवीडी पार्टी को अन्य पार्टियों से गठबंधन करना पड़ सकता है. बहुमत हासिल करने के लिए वीवीडी को कम से कम तीन अन्य पार्टियों को साथ लाना पड़ेगा.
यूरोप में नीदरलैंड्स के चुनावों पर पैनी नज़र रखी जा रही थी.
बहुत से लोग इन चुनावों के नतीजों को यूरोप के अन्य देशों में कट्टरपंथी पार्टियों के उभार के संकेत के रूप में भी देख रहे थे.
फ्रांस में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने हैं जबकि जर्मनी में सितंबर में आम चुनाव होंगे.
यूरोप के देशों में कट्टरपंथी राष्ट्रवादी पार्टियां तेज़ी से उभर रही हैं.
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications