भारत और वियतनाम के बीच रक्षा और स्वास्थ्य समेत 12 क्षेत्रों पर बनी सहमति
हनोई। तीन देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण में वियतनाम पहुंचे हैं। वियतनाम में शनिवार सुबह उनका शानदार स्वागत हुआ। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद रक्षा, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष के क्षेत्र में 12 समझौते हुए हैं।

पीएम मोदी ने वियतनाम में अपने समकक्ष न्गुयेन शुआन फुक के साथ बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तरीय वार्ता के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम के पीएम को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी बातचीत सार्थक रही। द्विपक्षीय वार्ता और सहयोग का हमारा कदम जारी रहेगा।'
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी का राजधानी हनोई स्थित राष्ट्रपति पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया। मोदी ने हनोई स्थित राष्ट्रीय स्मारक जाकर वहां के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पीएम मोदी रविवार को चीन के हांगझोऊ में होने वाले जी-20 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पांच सितंबर को वह यहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications