Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dubai Property Rate: Delhi से सस्ते हुए दुबई में बंगले, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के दाम, घर खरीदो- कार फ्री

Dubai Property Rate: America-Israel बनाम Iran की लड़ाई ने दुनिया में सिर्फ तेल और गैस को लेकर संकट पैदा नहीं किया बल्कि मिडिल क्लास के लिए एक बढ़िया मौका भी बना दिया है। दरअसल घर सब खरीदना चाहते हैं, लेकिन प्राइज हाई होने की वजह से ये सपना सपना ही रह जाता है। मगर, मिडिल ईस्ट की जंग ने इसमें थोड़ी बहुत नहीं बल्कि एंट्री-लेवल प्रॉपर्टी सेगमेंट में करीब 40% तक गिरावट ला दी। बस एक दिक्कत है कि ऑफ-प्लान प्रॉपर्टी बेचने में अब ज्यादा समय लग रहा है और डील फाइनल होने में भी देरी हो रही है।

मिल रहा अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट

अब दुबई के ऑफ-प्लान सेगमेंट में 10-15% तक की मोलभाव (नेगोशिएशन) आम हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर AED 1 मिलियन (2.52 करोड़ भारतीय रुपए) से AED 2.5 मिलियन (6.31 करोड़ भारतीय रुपए) वाले सेगमेंट पर दिख रहा है। जो सेगमेंट पहले सबसे तेजी से बिकता था, वहीं अब सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। सेकेंडरी मार्केट में भी खरीदार बड़ी छूट लेकर ही सौदे कर रहे हैं। दिल्ली-मुंबई-नोएडा और गुरुग्राम जैसी मेट्रो सिटीज में इतने दाम एक 2BHK फ्लैट ही मिल पाता है। वहीं अगर घर खरीदने जाओ तो 5-6 करोड़ रुपए आराम से ठंडे हो जाते हैं।

Dubai Property Rate

बिल्डर दे रहे शानदार ऑफर

इस अनिश्चित माहौल ने कुछ गंभीर निवेशकों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। DAMAC, Danube और Binghatti जैसे डेवलपर्स अब बेहतर पेमेंट प्लान, DLD फीस छूट और अन्य ऑफर्स देकर खरीदारों को अच्छा खासा लालच दे रहे हैं। ये कुछ हद तक वैसा है कि जैसे भारत में यदि आपको रजिस्ट्री में कुछ छूट मिल जाती है।

US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में?
US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में?

घर खरीदने पर कार फ्री, फीस में भी छूट

DAMAC अब DLD फीस माफ करने के साथ-साथ महंगी प्रॉपर्टी खरीदने पर निसान Pathfinder, Nissan Patrol और Patrol Nismo जैसी गाड़ियां भी दे रहा है। Binghatti ने 20% तक कैश डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।

रेंटल इनकम के लिए बढ़िया ऑप्शन

इस समय भी ऑफ-प्लान प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन में आगे हैं, क्योंकि डेवलपर्स बेहतर पेमेंट प्लान और छूट दे रहे हैं। वहीं रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी ज्यादा तर उन निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं जो रेंटल इनकम चाहते हैं।

डाउन पेमेंट पर भी छूट

खरीदारों के सेंटिमेंट कमजोर होने के बाद डेवलपर्स अब सीधे कीमत घटाने के बजाय स्मार्ट इंसेंटिव्स दे रहे हैं। जैसे DAMAC ने अपनी पेमेंट स्ट्रक्चर को 70/30 से बदलकर 50/50 कर दिया है। मतलब पहले 70% नकद और 30% लोन होता था, अब 50% देकर भी आप घर अपने नाम लिखवा सकते हैं।

खरीदारों के लिए और राहत

कुछ डेवलपर्स ने तो हैंडओवर के बाद पेमेंट को और आसान बना दिया है। Danube ने अपनी योजना 70/30 से 60/40 कर दी है और एडवांस पेमेंट पर 2% से 10% तक छूट दे रहा है। Azizi ने भी 30/70 जैसी खरीदार-फ्रेंडली योजना शुरू की है।

पैनिक सेलिंग नहीं, लेकिन सुधार की चेतावनी

अभी तक बाजार में पैनिक सेलिंग नहीं दिखी है, लेकिन ब्रोकरों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चलता है तो खासकर ऑफ-प्लान सेगमेंट में सुधार (correction) देखने को मिल सकता है। बिल्डर्स को लिक्विडिटी की जरूरत होगी, जिससे कीमतों पर दबाव आ सकता है।

अप्रैल से महंगा हो सकता है मार्केट

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स रमजान को आमतौर पर धीमा समय मानते हैं। उनका मानना है कि अप्रैल में बाजार में सुधार आ सकता है, लेकिन न युद्ध रुकता दिख रहा है और न ही प्रॉपर्टी का बाजार उठता दिख रहा। वहीं जंग के बावजूद दुबई और अबू धाबी में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में बहुत बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिल रही है। बाजार अभी भी स्थिर है, लेकिन पिछले साल जितनी तेजी से नहीं बढ़ रहा।

Election 2026

भारतीय खरीदारों की एंट्री बढ़ी

मार्केट में भारतीय निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। कई लोग जो पहले इंतजार कर रहे थे, अब इस गिरावट को अवसर मानकर निवेश कर रहे हैं। वहीं यूरोप और रूस के खरीदारों की रुचि थोड़ी घटी है। AED 2 मिलियन वाले गोल्डन वीजा सेगमेंट में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है। इस रेंज में निवेशक अभी भी लगातार खरीदारी कर रहे हैं। प्रॉपर्टी कब तक सस्ती रहेगी, कोई नहीं जानता। इसलिए मौके को लपकना बेहतर विकल्प है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+