Dubai Princess: दुबई की खूबसूरत राजकुमारी ने रैपर से की सगाई, पति को दिया था इंस्टाग्राम पर तलाक

Dubai Princess: दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी, शेख महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम ने रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। मोंटाना के एक प्रतिनिधि ने टीएमजेड को बताया कि इस जोड़े ने जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।

शहर घुमाते इश्क कर बैठीं राजकुमारी

31 साल की राजकुमारी और 40 साल के रैपर के बीच 2024 के अंत से रिलेशनशिप चला आ रहा था। तभी शेख महरा ने मोंटाना को दुबई घुमाया था और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं। तब से, उन्हें अक्सर रेगिस्तानी शहरों और मोरक्को में एक साथ देखा जाता है। वे महंगे रेस्तरां में खाना खाते हैं, मस्जिदों का दौरा करते हैं और पेरिस के पोंट डेस आर्ट्स ब्रिज पर टहलते देखे गए। कहा जा रहा है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

Dubai Princess

पेरिस में पब्लिक हुआ रिश्ता

इस साल की शुरुआत में जब यह जोड़ा पेरिस में फैशन कार्यक्रमों में हाथ पकड़े हुए नजर आया तो उनका रोमांस सार्वजनिक हो गया। यह शेख महरा के शेख मन बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन मन अल मकतूम के साथ विवाह के बाद हुआ है। दोनों ने मई 2023 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है।

इंस्टा पर तलाक देकर आईं थी चर्चा में

शेख महरा ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपने तलाक की घोषणा की थी। उस समय दुबई की राजकुमारी ने लिखा था, "प्रिय पति, चूंकि आप अन्य साथियों के साथ व्यस्त हैं, मैं इसके द्वारा हमारे तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं, और मैं आपको तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखें। आपकी पूर्व पत्नी।"

'डिवोर्स' नाम का परफ्यूम किया था लॉन्च

अपने तलाक के बाद, उन्होंने अपने ब्रांड महरा एम1 के तहत "डिवोर्स" नामक एक परफ्यूम लाइन लॉन्च की। उनके पास यूके विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में डिग्री है, साथ ही मोहम्मद बिन राशिद सरकार प्रशासन से योग्यता भी है।

कौन हैं रैपर फ्रेंट मोंटाना?

फ्रेंच मोंटाना, जिनका असली नाम करीम खरबौच है, अपने वैश्विक हिट्स जैसे 'अनफॉरगेटेबल' और 'नो स्टाइलिस्ट' के लिए जाने जाते हैं। मोंटाना युगांडा और पूरे उत्तरी अफ्रीका में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा परियोजनाओं को फंड करके चर्चा में आए थे। फ्रेंच मोंटाना ने 2007 में बिजनेसमेन और डिजाइनर नादीन खरबौच से शादी की थी, जिनसे उनका एक 16 साल बेटा, क्रूज़ खरबौच है। हालांकि उनकी शादी सिर्फ 7 साल चली और 2014 में उनका भी तलाक हो गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+