नदी में डूब रहा था दोस्त, बचाने के लिए खुद कूद गये दुबई के क्राउन प्रिंस, वायरल हुआ वीडियो
दुबई क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने पानी में डूबते दोस्त की जान बचाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दुबई, अगस्त 02: कहते हैं सच्चा दोस्त ही मुसीबत में काम आता है और दुबई के क्राउन प्रिंस का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जब मुसीबत में फंसे अपने दोस्त को बचाने के लिए दुबई के क्राउन प्रिंस खुद पानी में कूद पड़े। दुबई के क्राउन प्रिंस ने जैसे ही देखा कि पानी में उनका दोस्त मुसीबत में है, उन्होंने आव देखा ना ताव, खुद पानी में छलांग लगा दी।

मुसीबत में फंसा दोस्त
दुबई के क्राउन प्रिंस जरूरत के वक्त एक मददगदार दोस्त हैं, इस बात की पुष्टि करने के लिए वायरल हो रहा ये वीडियो काफी है। सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम एक दोस्त की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के क्राउन प्रिंस के दोस्त नासिर अल नेदी को वाटर जेटपैकिंग करना था और इसी दौरान वो मुसीबत में आ गये थे। बताया जा रहा है कि वॉटर स्पोर्ट्स के वक्त दुबई क्राउन प्रिंस के दोस्त जानलेवा मुसीबत में आ गये थे।

पानी में हो गया था हादसा
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नासिर अल नेदी जब वाटर जेटपैकिंग करते रहते हैं उस वक्त काफी हंसी मजाक का माहौल होता है। इस खेल में जेट की मदद से लोगों को पानी के ऊपर 30 फीट तक ले जाया जाता है और इस दौरान सुरक्षा के बंदोबस्त भी होते हैं। लेकिन नासिर अल नेदी जब जेटपैकिंग करते रहते हैं, उस वक्त वो अपना नियंत्रण खो देते हैं और स्थिति खतरनाक होने लगती है। पहले पूरा माहौल मस्ती और हंसी मजाक का था, लेकिन धीरे धीरे सबको समझ में आने लगता है कि नासिर अल नेदी हादसे का शिकार हो गये हैं और वो नियंत्रण खो चुके हैं। नासिर अल नेदी पानी के अंदर जाने लगते हैं।

बचाने आ गये दुबई प्रिंस
नासिर अल नेदी को हादसे का शिकार होते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान भी देखते हैं। कुछ समय के लिए उनके दोस्त नासिर कहीं नजर नहीं आते हैं, जिसे देखते हुए क्राउन प्रिंस शेख हमदान खुद पानी में उतर जाते हैं। कहा जाता है कि क्राउन प्रिंस शेख हमदान खुद एडवेंचर के शौकीन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त को मुसीबत में देखते ही शेख हमदान उन्हें बचाने के लिए खुद पानी में उतर आते हैं और नासिर के पास पहुंच जाते हैं। हालांकि, तब तक नासिर भी पानी के अंदर से निकलने में कामयाब हो जाते हैं। पानी के अंदर ही क्राउन प्रिंस अपने दोस्त को गले से लगा लेते हैं और सबको बताते दिखते हैं कि उनका दोस्त पूरी तरह से ठीक है। जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोग ताली बजाते हुए नजर आते हैं।
A video has gone viral that appears to show the crown prince of #Dubai rushing over to help a friend who got into trouble in the water while using a ‘#jetpack’ device.https://t.co/CJP22GULm8 pic.twitter.com/EYzSlwlpfG
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) August 1, 2021
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान के इस वीडियो को सोशल मीडिया नेटवर्क पर काफी सराहा जा रहा है और सवा लाख से ज्यादा लोग उनके वीडियो को महज तीन घंटे में देख चुके हैं और 19 हजार से ज्यादा लोग उनके वीडियो को लाइक कर चुके हैं। हालांकि, कई लोगों ने उनके वीडियो पर लाफिंग इमोजी भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications