प्रतिवर्ष डूबने से मरते हैं 3,72,000 लोग : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्रविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, पानी में डूबने से हर साल 3,72,000 लोगों की मौत होती है। यह जानकारी सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने दी।

drowning death

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को डूबने से होने वाली मौत पर जारी डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, डूबने से हर घंटे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत होती है। डूबने से होने वाली मौत, हर क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के मरने के शीर्ष 10 कारणों में से एक है।

हक ने संवाददाताओं को बताया कि रिपोर्ट में डूबने से होने वाली मौत की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास तेज करने और संसाधन जुटाने का आह्वान किया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय नीति निर्माताओं और स्थानीय समुदायों, दोनों को रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "डूबने से होने वाली मौत की घटनाओं को रोकना एक ऐसा विषय है, जिसे जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों की तरह ही मौजूदा वाद-विवादों वाले विषयों का अभिन्न अंग होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+