जासूसी के लिए इमरान खान ने भारतीय दूतावास में भेजा ड्रोन? भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
भारत सरकार ने पाकिस्तान को ड्रोन के मामले पर फटकार लगाते हुए भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ बताया है।
इस्लामाबाद, जुलाई 02: पाकिस्तान लगातार खुराफात करता रहता है और पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार ड्रोन के जरिए भारत को परेशान करने की कोशिश कर रहा है। कश्मीर में पाकिस्तान ड्रोन के सहारे बम गोले भेजने की कोशिश करने में जुटा हुई है तो इस बार पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में ही ड्रोन को भेज दिया। जिसको लेकर भारत ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है।
Recommended Video

इंडियन हाईकमीशन में ड्रोन
भारत सरकार ने पाकिस्तान को ड्रोन के मामले पर फटकार लगाते हुए भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ बताया है। इससे पहले आज सुबह जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में भी इंटरनेशल बॉर्डर पर ड्रोन देखा गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाईकमीशन यानि भारतीय दूतावास के अंदर इस बार पाकिस्तान ने ड्रोन भेज दिया, जिसे भारत की सरकार ने काफी गंभीरता से लिया और पाकिस्तान के सामने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि भारतीय विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास में ड्रोन भेजने को लेकर बयान भी जारी कर सकता है।

अब ड्रोन से खुराफात करता पाकिस्तान
पिछले एक महीने से पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए नई खुराफातें करनी शुरू की है। इससे पहले पिछले हफ्ते भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा था कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में बम गोले भेजने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही भारतीय सीडीएस ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी थी। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान मानने के लिए ही तैयार नहीं है। वहीं, जम्मू एयरबेस पर रविवार को ही ड्रोन के जरिए धमाके की खबर सामने आई थी और पता चला था कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी आतंकी हथियार भेज रहे हैं। वहीं, एयरबेस पर हमले के एक दिन बाद पाकिस्तानी आतंकियों ने मिलिट्री स्टेशन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे नाकाम कर दिया गया था।

भारत ने उठाया यूएन में मुद्दा
भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का मुद्दा यूनाइटेड नेशंस में भी उठाया है और कहा है कि सरहद पार से आतंकी भारत पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) वीएसके कौमुदी ने कहा था कि ''हमने सीमा पार से आतंकियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल करने को नोट किया है और आतंकी अपने उद्येश्य के लिए इस नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं, जो काफी गंभीर बात है। लेकिन, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है।

ड्रोन से हमला करना आसान
ड्रोन सस्ते होते हैं और इसे आसानी से ऑनलाइन कोई भी खरीद सकता है। रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने टीओआई में लिखा है कि इस समय कौन किस वजह से ड्रोन खरीद रहा है यह पता लगाना लगभग नामुमकिन है। जीपीएस का इस्तेमाल करके और छोटे पेलोड के साथ इसे उड़ाने के लिए बहुत ज्यादा तकनीकी जानकारी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर इसके जरिए दवाइयां और दूसरी छोटी-मोटी चीजों की डिलिवरी की जा सकती है तो छोटे-मोटे विस्फोटक भी ढोए जा सकते हैं। टेंशन की बात ये है कि अगर आतंकवादी जम्मू एयरबेस पर बम गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वह देश में कहीं पर भी घुसकर इसे अंजाम दे सकते हैं और फिर इतनी बड़ी सेना और महंगे वेपन सिस्टम किस काम का रह जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications