9/11 जैसे भीषण हमले से थर्राया रूस, 38 मंजिला इमारत से टकराया सेना का ड्रोन, क्या यूक्रेन ने किया हमला?
Russia Drone crashes into 38-storey building: अमेरिका में जिस तरह से 9/11 का हमला हुआ था और देखते ही देखते मशहूर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आग लग गई थी, वैसा ही एक नजारा रूस से भी सामने आया है और रूस के सारातोव में 38 मंजिला वोल्गा स्काई अपार्टमेंट परिसर पर एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बिल्डिंग में आग लग गई।
इस घटना में फिलहाल दो लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना सोमवार को सुबह हुई, और ड्रोन टकराने के बाद बिल्डिंग में लगी आग का नाटकीय वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग में लगी आग को देखा जा सकता है।

शहर की सबसे ऊंची इमारत वोल्गा स्काई पर दिन के शुरुआती घंटों में ड्रोन ने हमला किया है।
क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बसुरगिन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया है, कि सारातोव शहर में एक आवासीय परिसर रूस के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा नष्ट किए गए ड्रोन के मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया। बसुरगिन ने कहा, "एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और डॉक्टर उसकी ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"
बिल्डिंग से कैसे टकराया ड्रोन?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने सारातोव क्षेत्र में नौ ड्रोन नष्ट किए हैं, जो यूक्रेन की सीमा से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर है। रूस की RIA समाचार एजेंसियों ने हवाई अड्डे की प्रेस सेवा का हवाला देते हुए बताया है, कि क्षेत्रीय सारातोव हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रतिबंधित कर दी गई हैं।
इससे पहले, बसुरगिन ने कहा, कि राजधानी से कई सौ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में क्षेत्र के प्रमुख शहरों सारातोव और एंगेल्स में प्रभावित स्थलों पर आपातकालीन सेवाएं लागू कर दी गई हैं। रूस के पास एंगेल्स में एक रणनीतिक बमवर्षक सैन्य अड्डा है, जिस पर यूक्रेन ने फरवरी 2022 में मास्को द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से कई बार हमला किया है।
फिलहाल बेस पर हुए नुकसान या फिर क्षेत्र पर यूक्रेनी हमले के पैमाने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, जो यूक्रेन की सीमा से कई सौ किलोमीटर दूर है। रूसी समाचार शॉट चैनल की तरफ से टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सारातोव में एक ऊंची आवासीय इमारत दिखाई गई है, जिसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था और तीन मंजिलों में कई खिड़कियां उड़ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications