क्रिसमस के मौके पर इस देश में हुआ भीषण धमाका, जश्न के बीच पसरा मौत का मातम
डीआर कांगो में क्रिसमस के जश्न के दौरान आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है।
किंशासा/डीआर कांगो, दिसंबर 26: क्रिसमस के जश्न के बीच में शनिवार की देर रात लोकतांत्रिक रिपब्लिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। किवु सिक्योरिटी ट्रैकर ने बम धमाके की पुष्टि की है और रिपोर्ट दी है कि, क्रिसमस के जश्न के बीच मातम पसर गया, जब लोगों के चीथड़े चारों तरफ फैल गये थे।

कांगो में क्रिसमस पर धमाका
रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो में धमाका शाम करीब सात बजे हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, उत्तरी किवु प्रांत के बेनी शहर में क्रिसमस के जश्न के बीच ही जबरदस्त बम धमाका हुआ, जिसमें मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने ट्वीट करते हुए धमाके की निंदा की है और कहा कि, "सरकार क्रिसमस पर बेनी शहर में बम विस्फोट की निंदा करती है''। उन्होंने बम धमाके के पीछे आत्मधाती हमलावर का हाथ बताया है। वहीं, बम धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।
लोगों से घर पर रहने की अपील
हालांकि, सरकार की तरफ से विस्फोट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया गया है कि, लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। बेनी शहर के मेयर, मुतेबा काशाले नारसीसे ने लोगों से घर पर रहने के लिए कहा है, ताकि सुरक्षा और चिकित्सा दल घायलों और सुरक्षित लोगों को निकालने का काम कर सकें और संदिग्धों की तलाश तेजी से कर सकें। आपको बता दें कि, लंबे समय से असुरक्षा से परेशान उत्तरी किवु और इटुरी प्रांत में हिंसक घटनाएं होती रहती हैं और सुरक्षा की स्थिति को बनाए रखने के लिए जेश की एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स 6 मई से स्थिति को संभालने का काम कर रही है। 30 नवंबर के बाद से युगांडा पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने कांगो सेना के सहयोग से, उत्तरपूर्वी डीआरसी में कई एडीएफ विद्रोहियों के खिलाफ आधिकारिक तौर पर हवाई और तोप अभियान शुरू किया हुआ है। इससे पहले इसी साल जून में आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए दो बम विस्फोट में भी काफी हिंसा हुई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications