Kai Trump: 'एक दिन शायद मैं भी दादा की तरह बनूं', डोनाल्ड ट्रंप की पोती Kai Trump की दिल छूने वाली स्पीच
Donald Trump's granddaughter Kai Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी पोती काई ट्रंप ने बुधवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC-2024) के मंच पर अपनी राजनीतिक शुरुआत करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पूर्व राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड जूनियर और उनकी पूर्व पत्नी वैनेसा की 17 साल की बेटी ने अपने दादा के लिए इमोशनल बातें कही हैं और इस दौरान सब उनके लिए तालियां बजा रहे थे। वहीं, 78 वर्षीय रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, इस दिल को छू लेने वाले भाषण के दौरान लगातार मुस्कुरा रहे थे।

काई के पिता डोनाल्ड जूनियर ने मंच पर उनका परिचय कराया और कहा, कि वो "पहली बार मंच पर आ रही हैं" और "पहली बार भाषण दे" रही हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की पोती का भाषण
"डोनाल्ड ट्रंप की पोती" के रूप में भीड़ के सामने खुद को पेश करने के बाद, काई ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा, कि "मैं आज अपने दादाजी के उस पहलू को साझा करने के लिए बोल रही हूं, जिसे लोग अक्सर नहीं देखते हैं।
उन्होंने आगे कहा, कि "मेरे लिए, वह एक सामान्य दादाजी ही हैं। जब हमारे माता-पिता नहीं देख रहे होते हैं, तो वह हमें कैंडी और सोडा देते हैं। वह हमेशा जानना चाहते हैं, कि हम स्कूल में कैसा कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, कि "यहां तक कि, जब वह इन सभी अदालती मामलों से गुजर रहे होते हैं, तब भी वह हमेशा मुझसे पूछते रहते हैं, कि मैं कैसा कर रही हूं। वह हमेशा मुझे खुद से भी कामयाब व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करते हैं।"
काई ट्रंप ने आगे कहा, "जाहिर है, वो काफी ऊंचे मानक तय कर चुके हैं, लेकिन कौन जानता है, शायद एक दिन मैं उनसे आगे निकल जाऊं।"
काई ने आगे कहा, कि "बहुत से लोगों ने मेरे दादाजी को नरक में डाल दिया है... लेकिन वह अभी भी खड़े हैं।"
काई ट्रम्प कौन हैं?
काई एक शौकीन गोल्फर हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें ट्रम्प इंटरनेशनल पाम बीच गोल्फ कोर्स में एक टूर्नामेंट जीतने के बाद अपने दादा के साथ खड़े देखा जा सकता है।
उन्होंने हाल ही में ट्रम्प के खिलाफ हत्या के प्रयास के बाद एक पोस्ट में उनके लिए समर्थन के शब्द कहे थे।
उन्होंने हमले के कुछ ही पल बाद खून से लथपथ ट्रम्प की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे हवा में अपनी मुट्ठी उठाए हुए थे। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया: "हम आपसे प्यार करते हैं दादाजी। कभी भी लड़ना बंद न करें!"
आपको बता दें, कि रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन डोनाल्ड ट्रंप को पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है और चार दिनों तक चलने वाले इस संबोधन के आखिरी दिन वो इस नॉमिनेशन को स्वीकार करेंगे और भाषण देंगे।












Click it and Unblock the Notifications