राष्‍ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले यह काम करेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद उनका पहला दिन राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों को कैंसिल करने में जाएगा।

donald-trump-white-house-first-day-obama.jpg

पहला दिन होगा सुपर बिजी

ट्रंप की मानें तो उनके लिए पहला दिन काफी व्‍यस्‍त होने वाला है क्‍योंकि उनके लिए पिछले राष्‍ट्रपति और उनकी सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को रद्द करना काफी जरूरी होगा।

ओबामा की नीतियां खतरनाक

ट्रंप ने ओबामा की नीतियों को अमेरिका के लिए खतरनाक बताया और कहा कि इसलिए उन नीतियों को खत्‍म करना बेहद जरूरी होगा।

अमेरिका में नवंबर में राष्‍ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों से पहले ही इस बार बयानबाजी की वजह से चुनावी माहौल काफी गर्म हो गया है। ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब वह नॉर्थ कैरोलिना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

कौन-कौन से फैसले

ट्रंप ने ओबामा की जिन नीतियों को खत्‍म करने का फैसला किया है उनमें सीरिया से आने वाले शरणार्थियों का मामला, ओबामा हेल्‍थ केयर स्‍कीम, मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार का निर्माण और एनएएफटीए यानी नियाग्रा फ्रंट ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी पर फिर से बातचीत बहाल करने का मुद्दा शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+