अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग को दी जल्‍द ठीक होने की शुभकामनाएं

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मंगलवार को ट्रंप ने बस इतना ही कहा है कि वह उम्‍मीद करते हैं कि किम ठीक हो जाएं। उन्‍होंने किम के खराब स्‍वास्‍थ्‍य और सर्जर की खबरों पर कुछ और टिप्‍पणी करने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि जून 2018 में डोनाल्‍ड ट्रंप पहले ऐसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति थे जिन्‍होंने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात की थी।

Recommended Video

    North Korea: Kim Jong un की हालत गंभीर होने की ख़बर पर Donald Trump का आया ये बयान | वनइंडिया हिंदी
    trump-kim-jong-un

    बंगले में जारी किम का इलाज

    एक और अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि किम की हेल्‍थ से जुड़ी जो भी जानकारियां आ रही हैं, वे सही हैं। साउथ कोरिया आधारित अखबार डेली एनके जो सिर्फ नॉर्थ कोरिया पर आधारित खबरें प्रकाशित करता है, उसकी तरफ से भी जानकारी दी गई है कि 12 अप्रैल के बाद से ही किम लगातार कार्डियोवस्‍कुलर सिस्‍टम प्रक्रिया पर हैं। एनके के मुताबिक किम को ज्‍यादा स्‍मोकिंग, ऑबेसिटी और ज्‍यादा काम करने की वजह से उन्‍हें कार्डियोवस्‍कुलर सिस्‍टम पर रखा गया है। फिलहाल उन्‍हें हाइनग्‍सैन काउंटी के एक बंगले में रखा गया है और यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। नॉर्थ कोरिया अपने नेता के बारे में आने वाली जानकारियों को बहुत नियंत्रित करता है। किम को यहां पर भगवान माना जाता है। नेशनल मीडिया से उनकी गैर-मौजूदगी के बाद से ही उनकी हेल्‍थ को लेकर कई प्रकार की आशंकाएं लगाई जा रही थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+