Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना को भी जीता, सातों स्विंग स्टेट में कमला हैरिस को हराया, कितनी बड़ी जीत?
Donald Trump: एडिसन रिसर्च ने शनिवार को कहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना को भी जीत लिया है और इसके साथ इस राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने सभी सात स्विंग स्टेट्स में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही, डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप ने निर्णायक इलेक्टोरल कॉलेज की जीत दर्ज कर ली है।
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने बुधवार की सुबह तक व्हाइट हाउस जीतने के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर लिए थे, अब उनके पास कमला हैरिस के 226 के मुकाबले 312 वोट हो चुके हैं।

एरिजोना के अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, विस्कॉन्सिन और नेवादा के स्विंग राज्यों में भी जीत हासिल की है। 2020 में, जो बाइडेन ने सात स्विंग राज्यों में से छह जीतकर ट्रंप को हराया था। और उस समय ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना को मामूली अंतर से जीता था। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ने कुल 306 इलेक्टोरेल कॉलेज वोट हासिल किए थे, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने 232 वोट हासिल किए थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में हिलेरी क्लिंटन पर जीत में भी 306 वोट हासिल किये थे।
एसोसिएटेड प्रेस ने कहा है, कि ट्रंप ने देश भर में 74.6 मिलियन वोट यानि 50.5% जीते हैं, जबकि कमला हैरिस को 70.9 मिलियन या 48% वोट मिले हैं। 6 जनवरी को कांग्रेस द्वारा इलेक्टोरल कॉलेज के वोट को प्रमाणित करने के बाद, ट्रंप 11 जनवरी को पदभार ग्रहण करने वाले हैं। 20 जनवरी को वो शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications