Video: क्या डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग में उल्टी पैंट पहनी थी? जमकर उड़ रहा है पूर्व राष्ट्रपति का मजाक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने उल्टी पैंट पहनी थी।
नॉर्थ कैरोलिना, जून 07: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हमेशा सूर्खियों में रहते हैं। कभी अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर तो कभी अपनी हरकतों को लेकर। एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप अपनी हरकतों की वजह से पूरी दुनिया में सूर्खियां बटोर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप को लेकर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो पैंट पहना था, उसमें फ्रंट जिप था ही नहीं।
Recommended Video

चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप का पैंट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने उल्टा पैंट पहन लिया था। लोगों कहना है कि पैंड का अगला हिस्सा पीछे और पिछला हिस्सा आगे रह गया। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने जानबूझकर गलत तरीके से पैंट पहना है या फिर अनजाने में उन्होंने गलती कर दी है? सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों को संबोधित करने के बाद जब डायस से बाहर आते हैं तो उनके पैंट में जिपर नहीं दिख रहा होता है। जिस वीडियो को आप देख रहे हैं, वो वीडियो शुक्रवार की है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना राज्य में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के जीतने का दावा किया है।

ट्रंप का पैन्ट उल्टा या सीधा ?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो डोनाल्ड ट्रंप को लेकर वीडियो कााफी शेयर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ट्रंप ने उल्टा पैन्ट पहना है, उस वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वीडियो के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ की गई है। वीडियो को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि 'लगता है डोनाल्ड ट्रंप नो फ्लाई जोन में आ गये हैं'। वहीं, इस वीडियो को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बिल्कुल ठीक पैंट पहना हुआ था लेकिन उनके विरोधियों को कोई ना कोई बहाना चाहिए ट्रंप का मजाक उड़ाने के लिए। वहीं, अगर कई ऐसे हाई रिजोल्यूशन वीडियो भी अब सामने आ रहे हैं, जिसमें पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो पैंट पहना हुआ है, उसमें जिपर लगा हुआ है।
2024 राष्ट्रपति चुनाव जीतने का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि 'हम चुनाव में नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं। हम जमीनी स्तर पर चुनाव संबंधित रूप रेखा तैयार कर रहे हैं, ताकि हम इस बात को सुनिश्चित कर सकें कि हमें चुनाव में जीत हासिल हो सके और मेरा मकसद 2024 राष्ट्रपति चुनाव में नॉर्थ कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत दिलाना है।' अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलिना स्टेट में नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन कनवेंशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए ताल ठोंक दिया है।

नॉर्थ कैरोलिना है ट्रंप की पार्टी का किला
आपको बता दें कि नॉर्थ कैरोलिना राज्य हमेशा से डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के लिए मजबूत किला रहा है। अमेरिका में पिछले 13 राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ने नॉर्थ कैरोलिना में 11 बार जीत हासिल की है। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के जिम्मी कार्टर ने 1976 में और बराक ओबामा ने 2008 में नॉर्थ कैरोलिना स्टेट से जीत हासिल की थी। वहीं, पिछले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी नॉर्थ कैरोलिना में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications