'अपनी ही बेटी को डेट करना चाहते थे ट्रंप', फिगर को लेकर कही थी ऐसी बात, वीडियो वायरल होने बाद हुआ था बवाल

Donald Trump Ivanka trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई पुराने वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना बयान फिर चर्चा में आ गया। यह बयान 2006 में टॉक शो "द व्यू" में दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था -"अगर इवांका मेरी बेटी न होती, तो शायद मैं उससे डेट कर रहा होता।"

वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और इवांका ट्रंप शो की होस्ट्स के बीच बैठे दिखाई देते हैं। शो की होस्ट के सवाल पर ट्रंप कहते हैं, ''अगर इवांका मेरी बेटी न होती, तो शायद मैं उससे डेट कर रहा होता।'' पिता ट्रंप की बात सुनकर इवांका हंसने लगती हैं। इसपर शो की एक होस्ट तुरंत कहती हैं, 'बस करो, ये बहुत अजीब है।'

Donald Trump Ivanka trump

यह क्लिप सोशल मीडिया पर 2024 में भी अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के वक्त वायरल हुई थी, जब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हैरिस और उनकी टीम ने इस क्लिप को ट्रंप और उनके साथी उम्मीदवार जेडी वेंस पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया था। जिसके बाद ये सफाई दी गई थी कि ट्रंप ने सिर्फ मजाकिया लहजे में कहा था।

शो में डोनाल्ड ट्रंप ने और क्या-क्या कहा था?

  • शो की होस्ट स्टार जोन्स ने ट्रंप से पूछा: "अगर प्लेबॉय मैगजीन इवांका को कवर पर रखे तो आप क्या करेंगे?"
  • इवांका ने हंसते हुए कहा: "अब यह जवाब दिलचस्प होने वाला है।"
  • ट्रंप ने जवाब दिया: "यह निराशाजनक होगा -नहीं, सच कहूं तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मैगजीन के अंदर क्या है।"
  • होस्ट जॉय बेहार ने कहा: "लोग मानते हैं कि इसमें न्यूड फोटो होंगे।"
  • ट्रंप ने कहा: "सही है, लोग यही मानते हैं"
  • एक अन्य होस्ट मेरिडिथ विएरा ने पूछा: "लेकिन अगर अंदर न्यूड फोटो न हों तो आपको कोई आपत्ति नहीं होगी?"
  • ट्रंप ने कहा: "मुझे नहीं लगता कि इवांका ऐसा करेगी, हालांकि उसका फिगर बहुत अच्छा है। मैंने कहा है कि अगर वह मेरी बेटी न होती, तो शायद मैं उससे डेट कर रहा होता।"

इसके बाद सेट पर हंसी-ठिठोली का माहौल बन गया, लेकिन कुछ होस्ट्स ने इसे "अजीब" और "बीमार सोच" कहा। बाद में ट्रंप के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक मजाक था और वह खुद पर तंज कस रहे थे, क्योंकि वह कम उम्र की महिलाओं को डेट करने के लिए जाने जाते थे।

who is Ivanka Trump: कौन हैं इवांका ट्रंप?

🔹 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रंप हैं। इवांका रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में अपने पिता के साथ राष्ट्रीय मंच साझा कर चुकी हैं। तीन बच्चों की मां इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनकी प्रशासनिक टीम में अहम भूमिका निभाई थी। जहां उनके दोनों भाई, डोनाल्ड जूनियर और एरिक ट्रंप, 2016 के चुनाव के बाद पारिवारिक व्यवसाय का जिम्मा संभाल चुके हैं, वहीं इवांका अपने पिता के साथ अमेरिकी राजनीति में आईं।

🔹 इवांका का जन्म 1981 में न्यूयॉर्क सिटी में, डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी, चेक मॉडल इवाना ट्रंप के घर हुआ। जब वह 10 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया, जिसके बाद भी वह बचपन से ही सार्वजनिक नजरों में बनी रहीं।

🔹 1997 में उन्होंने एक छोटी-सी मॉडलिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने Seventeen मैगजीन में जगह बनाई और फैशन ब्रांड्स वर्साचे, मार्क बाउवर और थियरी म्यूलर के लिए रैंप पर चलीं।

🔹 इसके बाद उन्होंने दो साल जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया में स्थानांतरित होकर 2004 में स्नातक की डिग्री पूरी की।

🔹2009 में न्यूयॉर्क के एक प्रमुख प्रॉपर्टी डेवलपर के बेटे जारेड कुश्नर से शादी करने के बाद इवांका यहूदी धर्म में परिवर्तित हो गईं। इवांका के तीन बच्चे हैं - अरबेला, जोसेफ और थियोडोर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+