Donald Trump: पूर्व राष्ट्रपति ने ट्विटर पर वापसी से किया इनकार, अब फेसबुक पर आने को हैं बेकरार, कारण भी बताया

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि जितनी हमें उनकी जरूरत है, उससे ज्यादा उन्हें हमारी जरूरत है। आपको बता दें कि मेटा इसी महीने डोनाल्ड ट्रम्प को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापस लेने के संबंध में फैसला ले सकता है

Trump Urges Facebook

Image: Oneindia

बीते साल एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था तब एक सवाल जो बार-बार पूछा जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प क्या ट्विटर पर वापसी करेंगे? इसके लिए ट्विटर के नए बॉस ने एक पोल भी कराया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की वापसी का समर्थन किया। इसके बाद एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रम्प का बंद एकाउंट खोल दिया गया। लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर आने से इनकार कर दिया। अब ऐसी जानकारी आ रही है कि डोनाल्ड ट्रम्प फेसबुक पर फिर से आना चाहते हैं।

ट्रम्प की टीम ने बातचीत शुरू की

ट्रम्प की टीम ने बातचीत शुरू की

फेसबुक ने साल 2021 में डोनाल्ड ट्रंप को हिंसा भड़काने के आरोप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया था। इस बीच फॉक्स न्यूज ने खबर दी है कि डोनाल्ड ट्रम्प फेसबुक पर लौटना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने मेटा से बातचीत शुरू कर दी है। फॉक्स न्यूज ने बताया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी कैंपेन टीम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वापसी को लेकर मेटा के साथ बातचीत कर रही है।

‘मेटा को मेरी अधिक जरूरत’

‘मेटा को मेरी अधिक जरूरत’

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम उनसे बात कर रहे हैं और हम देखेंगे कि यह कैसे काम करता है। उन्होंने कहा, "अगर वे हमें वापस लेकर आते हैं, तो इससे उन्हें बहुत मदद मिलेगी, और यह मेरे लिए भी ठीक होगा।" हालांकि इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प ने ये भी कहा कि मेटा को हमारी अधिक जरूरत है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "जितनी हमें उनकी जरूरत है, उससे ज्यादा उन्हें हमारी जरूरत है।"

कैपिटल हिंसा के बाद हुए थे बैन

कैपिटल हिंसा के बाद हुए थे बैन

आपको बता दें कि अमेरिका की संसद पर 6 जनवरी 2021 को हुए हमले के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया था। दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने वीडियो पोस्ट में यह दावा किया था कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर मतदान में धांधली हुई। इसके बाद ही फेसबुक ने हिंसा भड़काने के आरोप में डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया था।

इसी महीने वापसी कर सकते हैं ट्रम्प

इसी महीने वापसी कर सकते हैं ट्रम्प

इस बीच दावा किया जा रहा है कि मेटा इस महीने डोनाल्ड ट्रम्प की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वापसी को लेकर कोई निर्णय ले सकता है। वहीं ट्रम्प कैम्पेन के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने बुधवार को कहा कि फेसबुक पर ट्रम्प का वापस आना 2024 के अभियान में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार साबित होगा। आपको बता दें कि बीते साल ट्विटर पर एकाउंट बहाल होने के बाद भी ट्रम्प ने वहां पर अब तक एक भी ट्वीट नहीं किया है। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि वे अपने सोशल एप ट्रूथ से संतुष्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+